Chowkidars: सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के दौरान चौकीदारों को आपराधिक गतिविधियों, अवैध शराब और एनडीपीएस संबंधी गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश
- हाइलाइट: Chowkidars
- रविवार को पुलिस केंद्र में चौकीदारों के साथ बैठक आयोजित की गई।
चौकीदारों को अपने क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया।
आरा। दुर्गा पूजा के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रविवार को पुलिस केंद्र में जिले के सभी थानों में प्रतिनियुक्त चौकीदारों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित के नेतृत्व में हुई। उन्होंने चौकीदारों को अपने-अपने क्षेत्रों में आपराधिक गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने और अपराध नियंत्रण में सक्रिय भूमिका निभाने का निर्देश दिया।
एसपी ने अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी तथा एनडीपीएस से संबंधित गतिविधियों की सूचना तत्काल संबंधित थाना एवं वरीय पदाधिकारियों को देने को कहा।
उन्होंने दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सतर्कता तथा प्रभावी सूचना संकलन पर जोर दिया।












