Homeबिहारआरास्वच्छता हमारी दैनिक जिम्मेदारी और जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए-डीडीसी

स्वच्छता हमारी दैनिक जिम्मेदारी और जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए-डीडीसी

Collectorate Chhath Ghat: स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के अंतर्गत गुरुवार को “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” कार्यक्रम का आयोजन शहर के कलक्ट्री छठ घाट में किया गया।

  • हाइलाइट: Collectorate Chhath Ghat
  • एक दिन, एक घंटा, एक साथ श्रमदान से स्वच्छता का संदेश

आरा। स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के अंतर्गत गुरुवार को “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” कार्यक्रम का आयोजन शहर के कलक्ट्री छठ घाट में किया गया। कार्यक्रम में पदाधिकारियों, स्वयंसेवकों एवं जिले के युवाओं ने सामूहिक रूप से श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया।

Bijay Kumar singh
Bijay Kumar singh (1)
Shadow
Message of Cleanliness – The Collectorate Chhath Ghat in Ara City

मुख्य अतिथि डीडीसी ने उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई, उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन या किसी अभियान तक सीमित रहने वाला कार्य नहीं है, बल्कि यह हमारी दैनिक जिम्मेदारी और जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए। सामूहिक श्रमदान के माध्यम से हम न केवल अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाते हैं, बल्कि समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करते हैं। जनभागीदारी से ही स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ भोजपुर के लक्ष्य को साकार किया जा सकता है।

जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, जिला समन्वयक जिला जल एवं स्वच्छता समिति भोजपुर, जिला परियोजना पदाधिकारी जिला गंगा समिति भोजपुर, स्वच्छता विकास पदाधिकारी नगर निगम आरा, जिला सलाहकार, आईटीसी जिला समन्वयक, तकनीकी सहायक, डी-पीआरसी विपुल सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में नगर निगम के स्वच्छता कर्मी ,राष्ट्रीय सेवा योजना, महाराजा कॉलेज आरा, महिला कॉलेज, हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स के स्वयंसेवकों तथा जिले के सैकड़ों युवाओं ने सक्रिय भागीदारी की। संचालन अमित कुमार सिंह, जिला परियोजना पदाधिकारी, जिला गंगा समिति द्वारा किया गया।

ranjna
Shadow
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।
- Advertisment -
jay kumar (1)

Most Popular