Homeबिहारआराभोजपुर डीएम ने शाहपुर सीओ से मांगा स्पष्टीकरण, भ्रामक रिपोर्ट पर जताई...

भोजपुर डीएम ने शाहपुर सीओ से मांगा स्पष्टीकरण, भ्रामक रिपोर्ट पर जताई नाराजगी

लापरवाही पर सख्ती: डीएम मनेश कुमार मीणा ने शाहपुर सीओ आनंद प्रकाश से मांगा स्पष्टीकरण

Shahpur Ward-07 floods: भोजपुर जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड 07 को लेकर भ्रामक बाढ़ रिपोर्ट सौंपने पर अंचलाधिकारी आनंद प्रकाश से स्पष्टीकरण मांगा है। अनुशासनिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

  • हाइलाइट्स: Shahpur Ward-07 floods
  • भोजपुर डीएम ने शाहपुर सीओ से मांगा स्पष्टीकरण
  • नगर के वार्ड 07 को लेकर सौंपी गई थी भ्रामक रिपोर्ट
  • वार्ड पार्षद के आवेदन पर डीएम ने सीओ से मांग जबाब
  • राहत राशि की पात्रता पर भी स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश

आरा। भोजपुर जिले में प्रशासनिक जवाबदेही तय करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने शाहपुर अंचलाधिकारी (CO) आनंद प्रकाश को एक कड़ा पत्र जारी किया है। यह मामला शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या-07 (गोपालपुर) से संबंधित बाढ़ रिपोर्ट में कथित विसंगतियों और भ्रामक जानकारियों से जुड़ा है, जिसने प्रशासनिक हलकों में हलचल पैदा कर दी है।

Bijay Kumar singh
Bijay Kumar singh (1)
Shadow

Shahpur Ward-07 floods: भ्रामक रिपोर्ट पर डीएम सख्त

Misleading report on Shahpur Ward-07 floods – Bhojpur DM seeks explanation from Shahpur CO.

यह पूरा मामला वार्ड संख्या-07 की वार्ड पार्षद श्रीमती मधुमाला कुमारी द्वारा 14 सितंबर 2026 को दिए गए एक आवेदन से शुरू हुआ। पार्षद ने अपने पत्र के माध्यम से गोपालपुर वार्ड को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने का अनुरोध किया था। इस मामले में अंचलाधिकारी शाहपुर द्वारा पूर्व में प्रस्तुत किए गए प्रतिवेदनों में विरोधाभास पाया गया है।

सीओ द्वारा दी गई रिपोर्ट में यह स्वीकार किया गया था कि वार्ड बाढ़ के पानी से घिरा हुआ था और मुख्य मार्ग पर पानी आंशिक रूप से था, जबकि आवागमन पूरी तरह बाधित नहीं होने की बात भी कही गई थी। इसके अलावा, वहां किसी भी सरकारी नाव या निःशुल्क सामुदायिक रसोई के संचालन से इंकार किया गया था। सबसे बड़ा विरोधाभास यह पाया गया कि दैनिक बाढ़ प्रतिवेदन में इस वार्ड को बाढ़ प्रभावित नहीं दिखाया गया था, जो प्रशासनिक स्तर पर गंभीर लापरवाही को दर्शाता है।

जिलाधिकारी द्वारा पूछे गए तीखे सवाल

जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने अंचलाधिकारी के इस तरह के विरोधाभासी और भ्रामक रुख पर कड़ी आपत्ति जताई है। डीएम कार्यालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार, अंचलाधिकारी से मुख्य रूप से दो बिंदुओं पर स्पष्टीकरण की मांग की गई है:

ranjna
Shadow
  1. स्पष्ट किया जाए कि क्या शाहपुर नगर पंचायत का वार्ड नं0-07 गोपालपुर वास्तव में बाढ़ आनुग्रहिक राहत राशि (GR) के लिए पात्र है या नहीं?
  2. उच्च अधिकारियों को भ्रामक और अस्पष्ट प्रतिवेदन समर्पित करने के लिए क्यों न आपके विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई आरंभ की जाए?
RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
jay kumar (1)

Most Popular