HomeNewsशाहपुर में बिना प्राक्कलन बोर्ड के चल रहे निर्माण कार्य, पारदर्शिता को...

शाहपुर में बिना प्राक्कलन बोर्ड के चल रहे निर्माण कार्य, पारदर्शिता को लेकर उठे सवाल

सरकारी भूमि पर कंक्रीट के स्थायी द्वार निर्माण सहित कई योजनाओं के कार्य प्रगति पर, अनुमानित लागत और योजना विवरण सार्वजनिक नहीं होने से लोगों में नाराजगी

Nagar Panchayat News: सरकारी भूमि पर कंक्रीट के स्थायी द्वार निर्माण सहित कई योजनाओं के कार्य प्रगति पर, अनुमानित लागत और योजना विवरण सार्वजनिक नहीं होने से लोगों में नाराजगी

  • हाइलाइट्स: Nagar Panchayat News
  • शाहपुर नगर पंचायत क्षेत्र में कई जगह बिना प्राक्कलन बोर्ड के हो रहा निर्माण कार्य।
  • नगर पंचायत क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने गुणवत्ता एवं पारदर्शिता को लेकर जताई चिंता।
  • ईओ बोले- बोर्ड लगाने का दिया गया है निर्देश, जेई ने बताया विभागीय स्तर पर हो रहा कार्य।

आरा। जिले के शाहपुर नगर पंचायत क्षेत्र में विभिन्न विकास योजनाओं के तहत कराए जा रहे निर्माण कार्यों में पारदर्शिता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि कई स्थानों पर कार्य स्थल पर प्राक्कलन (अनुमानित लागत) और योजना संबंधी जानकारी वाला बोर्ड लगाए बिना ही निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इससे आम लोगों को यह जानकारी नहीं मिल पा रही है कि संबंधित कार्य किस योजना के तहत, कितनी लागत से और किस एजेंसी द्वारा कराया जा रहा है।

Bijay Kumar singh
Bijay Kumar singh (1)
Shadow

Nagar Panchayat News – लोगों की चिंता: नियम का पालन क्यों नहीं

समाजसेवी विनय मिश्रा, राकेश यादव, आजाद गुप्ता समेत अन्य स्थानीय लोगों का कहना है कि किसी भी सरकारी निर्माण कार्य की शुरुआत से पहले कार्य स्थल पर सूचना बोर्ड लगाना अनिवार्य होता है। इस बोर्ड पर योजना का नाम, प्राक्कलित राशि, निर्माण एजेंसी, कार्य अवधि तथा अन्य आवश्यक जानकारियां अंकित रहती हैं। लेकिन नगर पंचायत क्षेत्र के कई निर्माण स्थलों पर इस नियम का पालन नहीं किया जा रहा है।

गुणवत्ता पर भी सवाल

नागरिकों का कहना है कि जब कार्य स्थल पर बोर्ड लगा होता है तो स्थानीय लोग भी निर्माण कार्य की निगरानी कर पाते हैं। इससे निर्माण की गुणवत्ता, उपयोग की जा रही सामग्री और कार्य की प्रगति पर नजर रखी जा सकती है। लोगों का आरोप है कि बोर्ड नहीं लगाने के कारण संवेदक या कार्य एजेंसी मनमाने ढंग से काम करती है और जन निगरानी की व्यवस्था प्रभावित होती है।

सरकारी भूमि पर कंक्रीट के स्थायी द्वार निर्माण कार्य बना चर्चा का विषय

नगर पंचायत क्षेत्र में इन दिनों विभिन्न स्थानों पर सरकारी भूमि पर कंक्रीट के स्थायी द्वार निर्माण कार्य प्रगति पर है। हालांकि अधिकांश स्थलों पर अनुमानित लागत और योजना संबंधी जानकारी का बोर्ड नहीं लगाए जाने से यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि कार्य निविदा प्रक्रिया के तहत कराया जा रहा है या विभागीय स्तर पर। इसी वजह से स्थानीय स्तर पर कई तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं।

ईओ ने क्या कहा:

इस संबंध में फोन पर पूछे जाने पर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) शुभम कुमार ने बताया कि निर्माण स्थलों पर प्राक्कलन बोर्ड लगाने का निर्देश पहले ही दिया जा चुका है। उन्होंने कहा कि संबंधित एजेंसियों को नियमों का पालन करने का निर्देश दिया गया है।

कनीय अभियंता का पक्ष:

वहीं नगर पंचायत के कनीय अभियंता ने बताया कि संबंधित निर्माण कार्य विभागीय स्तर पर कराए जा रहे हैं। हालांकि स्थानीय लोग कार्य स्थल पर सूचना बोर्ड लगाने की मांग कर रहे हैं, ताकि योजनाओं की पूरी जानकारी सार्वजनिक हो सके और कार्यों में पारदर्शिता बनी रहे।

पारदर्शिता की मांग:

नगर पंचायत क्षेत्र के नागरिकों का कहना है कि विकास योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक निर्माण स्थल पर निर्धारित मानकों के अनुरूप प्राक्कलन बोर्ड लगाया जाना चाहिए। इससे न सिर्फ लोगों को योजनाओं की सही जानकारी मिलेगी, बल्कि कार्य की गुणवत्ता और जवाबदेही भी सुनिश्चित हो सकेगी।

ranjna
Shadow
RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
jay kumar (1)

Most Popular