Nishant Masadh: दानापुर रेलखंड पर महतवनिया हाल्ट एवं कारीसाथ स्टेशन के बीच ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अप्रातफ़री मची रही।
- हाइलाइट: Nishant Masadh
- महतवनिया हाल्ट एवं करीसाथ स्टेशन के बीच शनिवार की शाम घटी घटना
आरा। दानापुर रेलखंड पर महतवनिया हाल्ट एवं कारीसाथ स्टेशन के बीच ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अप्रातफ़री मची रही। जानकारी के अनुसार मृतक गजराजगंज ओपी क्षेत्र के मसाढ़ गांव निवासी रमेश सिंह का 25 वर्षीय पुत्र निशांत कुमार है। वह नौकरी की तैयारी करता था।
Nishant Masadh : आरा लाइब्रेरी से पढ़ाई कर ट्रेन द्वारा गांव लौट रहा था
इधर, मृतक के बड़े भाई विकास कुमार सिंह ने बताया कि वह नौकरी की तैयारी करता था, जिसको लेकर वह हर रोज आरा लाइब्रेरी में पढ़ाई करने के लिए आता था। शनिवार की शाम जब वह लाइब्रेरी से पढ़ाई कर ट्रेन द्वारा गांव लौट रहा था। इस दौरान महतवनिया हाल्ट एवं कारीसाथ स्टेशन के बीच ट्रेन से गिरकर उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
इसके बाद में खेत में मौजूद काम कर रहे किसानों द्वारा हो-हल्ला किया गया। तब परिजन वहां पहुंचे और शव को देख उसकी पहचान की इसके पश्चात परिजनों ने इसकी सूचना आरा रेल पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।
बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाई वह एक बहन में छोटा था। उसके परिवार में मां रेणु देवी एक भाई विकास कुमार सिंह एवं एक बहन सुरभि कुमारी है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। उसकी मां रेणु देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

