Homeआरा भोजपुरजगदीशपुरभोजपुर: विभिन्न मामलों में वांछित अभियुक्त पप्पू यादव गिरफ्तार

भोजपुर: विभिन्न मामलों में वांछित अभियुक्त पप्पू यादव गिरफ्तार

Pappu Yadav Andhari Bagh: भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना पुलिस की टीम ने सोमवार को नयका टोला के समीप छापेमारी कर विभिन्न मामलों में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

  • हाइलाइट: Pappu Yadav Andhari Bagh
  • हत्या, लूट, पुलिस जवान से पिस्टल छिनने तथा शराब केस व अन्य गंभीर मामले हैं दर्ज

आरा। जिले के जगदीशपुर थाना पुलिस की टीम ने सोमवार को नयका टोला के समीप छापेमारी कर विभिन्न मामलों में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने प्रेस नोट जारी कर दी, उन्होंने बताया कि जगदीशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अनुमंडल कार्यालय, जगदीशपुर के सामने 22 अप्रैल 26 की रात्रि लगभग 1 बजे मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे एक व्यक्ति के साथ मारपीट एवं जातिसूचक शब्दों के प्रयोग किए जाने का मामला प्रकाश में आया।

Bijay Kumar singh
Bijay Kumar singh (1)
Shadow

इस संबंध में भुक्तभोगी द्वारा स्थानीय थाने में लिखित आवेदन दिया गया। प्राप्त आवेदन के आधार पर जगदीशपुर थाना में 24 अप्रैल 26 को एससी/एसटी एक्ट सहित अन्य सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने लगातार रेड व छापेमारी करते हुए मुख्य अभियुक्त तीयर थाना क्षेत्र के अंधारी बाग निवासी दारा यादव के पुत्र पप्पू यादव को गिरफ्तार कर लिया गया।

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार पप्पु यादव के विरुद्ध हत्या, लूट, पुलिस जवान से पिस्टल छिनने के मामले तथा शराब केस व अन्य गंभीर मामले दर्ज है, वह अभी भी कई केस में वांछित है। एसपी ने बताया गिरफ्तार पप्पू यादव पर जगदीशपुर थाना में दो, धनगाई थाना में तीन, तियर थाना में छह मामले दर्ज हैं।

ranjna
Shadow
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
jay kumar (1)

Most Popular