Homeआरा भोजपुरशाहपुरदुर्गापूजा-दशहरा को लेकर शाहपुर थाना में हुई शांति समिति की बैठक

दुर्गापूजा-दशहरा को लेकर शाहपुर थाना में हुई शांति समिति की बैठक

Shahpur police station: शाहपुर थाना परिसर में दुर्गापूजा और दशहरा पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। अधिकारियों ने सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, बिजली, साफ-सफाई और सीसीटीवी व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए।

  • हाइलाइट्स: Shahpur police station
  • पूजा पंडालों और प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश दिए गए।
  • भीड़ नियंत्रण, बिजली, साफ-सफाई और सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था को लेकर निर्देश
  • पूजा समितियों, जनप्रतिनिधियों और आमजनों ने प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिया।

शाहपुर/आरा। आगामी दुर्गापूजा और दशहरा पर्व को लेकर गुरुवार को शाहपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता जगदीशपुर एसडीएम ओमप्रकाश लाल और एसडीपीओ राहुल कुमार ने की। इसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पूजा समितियों के सदस्यों और आमजनों ने हिस्सा लिया।

Bijay Kumar singh
Bijay Kumar singh (1)
Shadow

Shahpur police station : सौहार्द बनाए रखने की अपील

बैठक के दौरान आगामी पर्व के दौरान क्षेत्र में शांति और विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। एसडीएम और एसडीपीओ ने जनप्रतिनिधियों एवं आम लोगों से अपील की कि दुर्गापूजा और दशहरा का पर्व आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं। उन्होंने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाह या विवाद को बढ़ावा नहीं देने की अपील की।

अधिकारियों ने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा विधि-व्यवस्था से संबंधित समस्या की जानकारी तत्काल पुलिस को दी जाए, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। बैठक में त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए।

Peace committee meeting held at Shahpur police station regarding Durga Puja and Dussehra.

पूजा पंडालों और प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर थानाध्यक्ष को आवश्यक निर्देश दिए गए। वहीं, बिजली व्यवस्था को लेकर कनीय अभियंता तथा नगर में साफ-सफाई और सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था को लेकर कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देशित किया गया।

थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अशांति फैलाने या कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह ने भी लोगों से अपील की कि सभी मिलकर दुर्गापूजा और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में सहयोग करें। बैठक में मौजूद पूजा समितियों के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों और आमजनों ने पर्व के दौरान प्रशासन को सहयोग करने तथा क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने का भरोसा दिया।

इस अवसर पर बिहिया सर्किल इंस्पेक्टर, नगर कार्यपालक पदाधिकारी, बीस सुत्री अध्यक्ष अंकित पांडेय, बीस सुत्री उपाध्यक्ष हीरालाल गुप्ता, डिप्टी चेयरमैन प्रतिनिधि गुप्तेश्वर साह, किसान श्री उमेशचंद्र पांडेय, सौरभ पांडेय , भाजपा नेता शिवशंकर सिंह, वार्ड पार्षद मनोज कुमार, वार्ड पार्षद संजय चतुर्वेदी, बंटी पांडेय, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि पुतुल साह उर्फ गेल्हा साह, मुखिया बलीराम यादव, पूर्व सरपंच रामनारायण तिवारी सहित कई प्रतिनिधि तथा गणमान्य लोग प्रमुख रूप से थे।

ranjna
Shadow
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
jay kumar (1)

Most Popular