Pitru Paksha Mela: पितृपक्ष मेला के दौरान श्रद्धालु यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने पुनपुन घाट हाल्ट और अनुग्रह नारायण स्नान घाट पर कई ट्रेनों के अस्थायी ठहराव की घोषणा की है। यह सुविधा 25 सितंबर 2026 से 10 अक्टूबर 2026 तक उपलब्ध रहेगी। दोनों स्थानों पर संबंधित ट्रेनों का दो-दो मिनट का अस्थायी ठहराव होगा।
- हाइलाइट:
- पुनपुन घाट और अनुग्रह नारायण स्नान घाट पर ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
हाजीपुर। पितृपक्ष मेला के अवसर पर श्रद्धालु यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने पुनपुन घाट हाल्ट और अनुग्रह नारायण स्नान घाट पर कई ट्रेनों के अस्थायी ठहराव की घोषणा की है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने बताया कि यह व्यवस्था 25 सितंबर 2026 से 10 अक्टूबर 2026 तक लागू रहेगी।
रेलवे के अनुसार, इस अवधि के दौरान पुनपुन घाट हाल्ट पर निम्नलिखित ट्रेनों का दो-दो मिनट का अस्थायी ठहराव प्रदान किया जाएगा—
गाड़ी संख्या 13243/13244 पटना-भभुआ रोड-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या 13347/13348 बरकाकाना-पटना-बरकाकाना पलामू एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या 13349/13350 सिंगरौली-पटना-सिंगरौली एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या 18623/18624 इसलामपुर-हटिया-इसलामपुर एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या 18625/18626 पूर्णिया कोर्ट-हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या 15137/15138 राजगीर-बनारस-राजगीर बुद्धपूर्णिमा एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या 63329/63330 पाटलिपुत्र-गया-पाटलिपुत्र मेमू
गाड़ी संख्या 03254/03253 चर्लपल्ली-पटना-चर्लपल्ली स्पेशल
गाड़ी संख्या 03255 चर्लपल्ली-पटना स्पेशल
गाड़ी संख्या 63389/63390 पटना-नवादा-पटना मेमू
गाड़ी संख्या 63391/63392 इसलामपुर-पटना-इसलामपुर मेमू
गाड़ी संख्या 63393 पटना-गया मेमू
इसके अलावा, अनुग्रह नारायण रोड और चिरैला पौथू के बीच 539/21-540/07 किलोमीटर पर स्थित अस्थायी हाल्ट अनुग्रह नारायण स्नान घाट पर भी कई ट्रेनों का दो मिनट का अस्थायी ठहराव दिया जाएगा।
अनुग्रह नारायण स्नान घाट पर ठहराव पाने वाली ट्रेनों में शामिल हैं—
गाड़ी संख्या 63289/63290 गया-डेहरी ऑन सोन-गया मेमू पैसेंजर
गाड़ी संख्या 63291/63292 गया-डेहरी ऑन सोन-गया मेमू पैसेंजर
गाड़ी संख्या 63295/63296 गया-डेहरी ऑन सोन-गया मेमू पैसेंजर
गाड़ी संख्या 13305/13306 धनबाद-सासाराम-धनबाद इंटरसिटी
गाड़ी संख्या 13553/13554 आसनसोल-वाराणसी-आसनसोल मेमू पैसेंजर
रेलवे ने पितृपक्ष मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुगम आवागमन के लिए यह अस्थायी व्यवस्था की है।











