Homeबिहारआराआरा में यूपी निवासी युवक से मारपीट कर मोबाइल छीने, तीन गिरफ्तार

आरा में यूपी निवासी युवक से मारपीट कर मोबाइल छीने, तीन गिरफ्तार

Powerganj Ara: आरा के नवादा थाना क्षेत्र के पावरगंज में यूपी निवासी युवक से मारपीट कर दो मोबाइल छीनने का मामला सामने आया है। परिजनों ने भाग रहे तीन आरोपितों को पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों मोबाइल बरामद कर प्राथमिकी दर्ज की है।

  • हाइलाइट: Powerganj Ara
  • नवादा थाना क्षेत्र के पावरगंज सूर्य मंदिर पानी टंकी के पास की घटना
  • आरोपितों के पास से छीने गए दोनों मोबाइल बरामद, प्राथमिकी दर्ज

आरा। नवादा थाना क्षेत्र के पावरगंज सूर्य मंदिर पानी टंकी के समीप उत्तर प्रदेश निवासी एक युवक के साथ मारपीट कर दो मोबाइल फोन छीनने का मामला सामने आया है। घटना के बाद मोबाइल लेकर भाग रहे तीन आरोपितों को पीड़ित और उसके परिजनों ने खदेड़कर पकड़ लिया। इसी दौरान मौके पर पहुंची पुलिस की गश्ती टीम ने तीनों को हिरासत में ले लिया।

Bijay Kumar singh
Bijay Kumar singh (1)
Shadow

पुलिस ने आरोपितों की तलाशी ली तो उनके पास से छीने गए दोनों मोबाइल फोन बरामद किए गए। मामले में पीड़ित के बयान पर नवादा थाना में तीनों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है।

झोपड़ी के पास मोबाइल से बात कर रहा था युवक
पीड़ित राजू कुमार ने पुलिस को बताया कि वह उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के मगहीपुर का निवासी है। वर्तमान में वह आरा के नवादा थाना क्षेत्र स्थित पावरगंज सूर्य मंदिर पानी टंकी के पास झुग्गी-झोपड़ी बनाकर रहता है।

राजू कुमार के अनुसार, 3 नवंबर की रात करीब 11 से 12 बजे के बीच वह अपनी झोपड़ी के पास मोबाइल से बात कर रहा था। इसी दौरान पावरगंज पानी टंकी निवासी भोला कुमार, बहिरो लख निवासी आकाश कुमार समेत तीन युवक वहां पहुंचे।

गाली-गलौज का विरोध करने पर मारपीट का आरोप
पीड़ित का आरोप है कि तीनों युवक शराब के नशे में थे और उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपितों ने उसके साथ कथित रूप से लात-घूंसों से मारपीट की।

इसके बाद आरोपितों ने उसके हाथ से दोनों मोबाइल फोन जबरन छीन लिए और वहां से भागने लगे। राजू कुमार के शोर मचाने पर उसके परिजन मौके पर पहुंचे और आरोपितों का पीछा करना शुरू कर दिया।

बंधन टोला मोड़ के पास पकड़े गए आरोपित
पीड़ित और उसके परिजनों ने भाग रहे तीनों युवकों को बंधन टोला मोड़ के पास पकड़ लिया। इसी बीच पुलिस की गश्ती टीम भी वहां पहुंच गई। पुलिसकर्मी तीनों युवकों को अपने साथ थाने ले गए।

पुलिस ने आरोपितों की जेब की तलाशी ली, तो उनके पास से राजू कुमार के दोनों मोबाइल फोन बरामद हुए। इसके बाद पुलिस ने बरामद मोबाइल फोन को जब्त कर लिया।

प्राथमिकी दर्ज : इस मामले में राजू कुमार के बयान पर नवादा थाना में भोला कुमार, आकाश कुमार समेत तीनों आरोपितों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है।

ranjna
Shadow
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
jay kumar (1)

Most Popular