Homeबिहारआरा भोजपुरभोजपुर के गजराजगंज गांव से बड़ी खबर, प्रेम-प्रसंग को लेकर...

भोजपुर के गजराजगंज गांव से बड़ी खबर, प्रेम-प्रसंग को लेकर…

Prince Shivpur: मंगलवार की सुबह जब ग्रामीण शौच करने के लिए निकले, तो उसका शव को पेड़ से लटका देखा और शोर मचाना शुरू किया।

  • हाइलाइट: Prince Shivpur
  • पेड़ से लटका किशोर का शव बरामद, घर में मचा कोहराम
  • प्रेम-प्रसंग को लेकर किशोर द्वारा खुदकुशी करने की चर्चा
  • गजराजगंज गांव में सड़क किनारे पेड़ लटका मंगलवार की सुबह बरामद हुआ शव

आरा। जिले के गजराजगंज ओपी क्षेत्र के गजराजगंज गांव में पेड़ से लटका एक किशोर का बरामद हुआ। उसका शव गांव में ही घर से कुछ दूरी पर सड़क किनारे से मंगलवार की सुबह बरामद हुआ। वही प्रेम-प्रसंग के कारण खुदकुशी करने की चर्चा की जा रही है। घटना को लेकर गांव में आसपास की इलाके में सनसनी मच गई।

Bijay Kumar singh
Bijay Kumar singh (1)
Shadow

Prince Shivpur : स्व. जयराम साह का 17 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार साह

जानकारी के अनुसार मृत किशोर बड़हरा थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव निवासी स्व. जयराम साह का 17 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार साह है। वर्तमान में वह गजराजगंज ओपी क्षेत्र के गजराजगंज गांव में कुछ वर्षों से रहता था। सोमवार की रात सभी लोग खाना खाने के बाद सो गए थे। इसी बीच मंगलवार की तड़के वह घर निकाला और घर से कुछ ही दूरी पर जाकर सड़क किनारे स्थित पेड़ से गले में गमछा बांध लटक कर खुदकुशी कर ली।

लड़की से था प्रेम-प्रसंग

मंगलवार की सुबह जब ग्रामीण शौच करने के लिए निकले, तो उसका शव को पेड़ से लटका देखा और शोर मचाना शुरू किया। इसके बाद परिजन एवं स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। इस संबंध में गजराजगंज ओपी इंचार्ज चंचल कुमार महथा ने बताया कि मृत किशोर का किसी लड़की से प्रेम-प्रसंग था। शुरुआती जांच में प्रेम-प्रसंग के कारण ही उसके द्वारा खुदकुशी करने की बात सामने आ रही है।

मोबाईल में एक वीडियो रिकॉर्ड भी…

उन्होंने बताया कि वह मंगलवार की अहले सुबह घर से फोन से बात करते हुए निकला था। खुदकुशी करने से पहले उसने अपने मोबाईल में एक वीडियो रिकॉर्ड भी किया है, लेकिन कैमरा ढ़क देने के कारण उसका चेहरा नहीं आ सका है। रिकॉर्डिंग वीडियो में वह बोल रहा है कि मैं उस लड़की से बहुत प्यार करता हूॅं, उसके बिना नहीं रहा सकता हूॅं। इसी कारण मैं खुदकुशी कर रहा हूॅं। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद मृत किशोर के घर में हाहाकार मच गया। उसकी मां एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ranjna
Shadow
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
jay kumar (1)

Most Popular