Julie Mahuli: परिजन द्वारा ससुराल वालों पर पैसे की मांग को लेकर हत्या करने का लगाया जा रहा आरोप
- हाइलाइट:Julie Mahuli
- पंखे से लटका विवाहिता का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
- पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
- मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महुली गांव में मंगलवार की सुबह घटी घटना
आरा। जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महुली गांव में मंगलवार की सुबह पंखे से लटका एक विवाहिता का शव बरामद हुआ। परिजन द्वारा ससुराल वालों पर मारपीट कर एवं पंखे से लटका कर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है। घटना को लेकर एवं आसपास की इलाके में सनसनी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गई है।
पुलिस द्वारा घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया। टीम द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य को इकट्ठा किया गया। इसके पश्चात पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम अस्पताल में करवाया। जानकारी के अनुसार मृतका मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महुली गांव निवासी अरविंद कुमार सिंह की 35 वर्षीया पत्नी प्रियंका कुमारी उर्फ जुली कुमारी है।
Julie Mahuli: शराब के नशे में मारपीट
इधर, मृतका के भाई पंकज कुमार ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन प्रियंका कुमारी उर्फ जुली कुमारी की शादी 27 अप्रैल 2021 को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महुली गांव निवासी अरविंद कुमार सिंह से लेनदेन के साथ पूरे हिंदू रीति-रिवाज से की थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही उनके द्वारा पैसे की मांग की जाने लगी और शराब के नशे में जाकर उसके बहन के साथ मारपीट किया जाने लगा।
इसकी शिकायत उसके द्वारा कई बार अपने मायके वालों से भी की गई थी। उसके पति के द्वारा कभी कर कभी पांच तो कभी दो लाख रुपए की बराबर मांग की जाती थी। इसे लेकर कई बार परिजन द्वारा दस-बीस हजार रुपए दिया भी जा चुका है। उसके पति के द्वारा दशहरा के एक दिन बाद भी उसके साथ मारपीट की गई थी। इस संबंध में उनसे पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि मैं अब ऐसा नहीं करूंगा।
इसी बीच मंगलवार की सुबह उसकी बहन द्वारा फोन कर बताया की उसके ससुराल वाले एवं पति के द्वारा मारपीट किया जा रहा है। तब उसने कहा कि ठीक है मैं आ रहा हूंं। कुछ देर बाद जब परिजन उसके ससुराल महुली गांव पहुंचे तो, उन्होंने देखा कि उसके कमरे के बाहर ताला लगा हुआ है और बरामदे में उसके ससुर सोए हुए हैं।
जब उन लोगों ने ससुर से पूछताछ की तो, उन्होंने बताया कि सब लोग बाहर गए हैं। इसके बाद परिजन द्वारा कमरे का ताला तोड़ जब दरवाजा खोला गया तो, उन्होंने देखा कि उनकी बहन पंखे से लटकी हुई है। तभी उनके ससुर भी वहां से भाग निकला। इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी गई।
वहीं दूसरी तरफ मृतका के भाई पंकज कुमार ने उसके पति, सास, ससुर एवं अन्य लोगों पर पैसे की मांग को लेकर अपने बहन की मारपीट कर उसे फांसी से लटका कर हत्या करने का आरोप लगाया है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर मृतका की।ननद एवं भैसुर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। परिजन द्वारा आवेदन मिलने के बाद अग्रतर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बताया जाता है कि मृतका अपने तीन भाई व दो बहन में तीसरे स्थान पर थी। उसके परिवार में मां कुसुम देवी व एक पुत्र अनमोल कुमार एवं एक पुत्री बिन्नी कुमारी है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। उसकी मां कुसुम देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।











