HomeNewsशाहपुर नगर में जुआ के अड्डे पर छापा, चार जुआरी गिरफ्तार

शाहपुर नगर में जुआ के अड्डे पर छापा, चार जुआरी गिरफ्तार

Shahpur nagar mein jua ke adde par chhapa, char juari giraftaar

Shahpur town: भोजपुर जिले के शाहपुर थाना पुलिस द्वारा सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के जंगली बाबा शिव मंदिर परिसर के समीप जुआ के अड्डे पर छापेमारी की।

  • हाइलाइट: Shahpur town
  • 8,260 नगद, 4 ताश की गड्डी, 2 मोबाइल बरामद व 6 बाइक जब्त

आरा। जिले के शाहपुर थाना पुलिस द्वारा सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के जंगली बाबा शिव मंदिर परिसर के समीप जुआ के अड्डे पर छापेमारी की। इस दौरान जुआ खेल रहे चार जुआरियों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से 8,260 रुपए नगद, 4 ताश की गड्डी व 2 मोबाइल बरामद की गयी। इसके अलावे वहां से 6 बाइक को भी जब्त किया गया।

Bijay Kumar singh
Bijay Kumar singh (1)
Shadow

गिरफ्तार आरोपियों में शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर नगर वार्ड नंबर-9 निवासी स्व. अलगू प्रसाद का पुत्र तेजू प्रसाद, उसी मोहल्ले के वार्ड नंबर 8 निवासी राजेंद्र पांडेय का पुत्र विकास पांडेय, वार्ड नंबर 2 निवासी लक्ष्मण प्रसाद सिंह का पुत्र पंकज कुमार एवं वार्ड नंबर 3 निवासी जगनारायण यादव का पुत्र धनजी यादव शामिल है। इसकी जानकारी एसपी अवधेश दीक्षित ने प्रेस रिलीज जारी कर दी।

उन्होंने बताया कि शाहपुर थाना पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना क्षेत्र के जंगली बाबा शिव मंदिर परिसर में बने चबूतरा के पास कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों के माध्यम से रूपए व पैसे की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे है।

सूचना के सत्यापन उपरांत पुलिस के वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया और त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त संदिग्ध जुए के अड्डे पर छापेमारी की गयी। तभी पुलिस को देख कुछ व्यक्ति भगाने का प्रयास करने लगे।

हालांकि पुलिस बल के सहयोग से चार व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके पश्चात शाहपुर थाना में पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध बिहार गैंबलिंग एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई कर रही है।

ranjna
Shadow
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
jay kumar (1)

Most Popular