Sudi Mahasabha Patna: बिहार के विभिन्न हिस्सों से सूडी समाज के लोग महासभा में जुटे। कार्यक्रम में समाज को अति पिछड़ा वर्ग में शामिल करने की मांग उठाई गई और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से इस दिशा में पहल का आह्वान किया गया।
- हाइलाइट: Sudi Mahasabha Patna
- पटना में राष्ट्रीय सूडी महासभा, विद्यापति भवन में बिहारभर से जुटे सूडी समाज के लोग
पटना में आयोजित राष्ट्रीय सूडी महासभा में सूडी समाज को अति पिछड़ा वर्ग में शामिल करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। कार्यक्रम में बिहार के अलग-अलग हिस्सों से समाज के लोगों ने भाग लिया।
Sudi Mahasabha Patna: विद्यापति भवन में जुटे समाज के लोग
राष्ट्रीय सूडी महासभा का आयोजन पटना के विद्यापति भवन में किया गया। इसमें बिहार के विभिन्न हिस्सों से आए सूडी समाज के लोगों ने भाग लेकर समाज से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।
कार्यक्रम में आयोजक मंडल की ओर से सभा का आयोजन किया गया। मुख्य और विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी में समाज को अति पिछड़ा वर्ग में शामिल करने की मांग को सामने रखा गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व राज्यपाल गंगा बाबू, ढाका के पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पवन जायसवाल, विधायक संजीव चौरसिया,आरा की मेयर इंदु देवी रही।
इस कार्यक्रम के संजोजक प्रह्लाद पूर्वे, कार्यक्रम के सह संजोजक आलोक अंजन, दिगंबर मंडल, अनिल वैद, सुनील नायक, कोषाध्यक्ष अजय महतो, कार्यालय प्रभारी राजेश कुमार, मीडिया प्रभारी अभय आर्या सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अध्यक्षता सुमन महासेठ ने की।
बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि सूडी समाज को अति पिछड़ा वर्ग में शामिल किया जाना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से समाज की इस मांग पर पहल करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर समाज के लोगों को सम्मानित किया गया।
आलोक अंजन ने समाज की एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा के माध्यम से सामाजिक उत्थान का रास्ता मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने समाज को संगठित होकर आगे बढ़ने का संदेश दिया।
एकजुटता और शिक्षा से उत्थान का संकल्प
महासभा में समाज की एकजुटता बनाए रखने और शिक्षा के माध्यम से सामाजिक उत्थान की दिशा में आगे बढ़ने का संकल्प व्यक्त किया गया। आयोजकों और समाज के लोगों ने सूडी समाज के अधिकारों और सम्मान के लिए मिलकर प्रयास जारी रखने पर जोर दिया।












