Homeबिहारआराआरा में आर्केस्ट्रा संचालक के अड्डे पर छापा, तीन नाबालिग लड़कियां मुक्त

आरा में आर्केस्ट्रा संचालक के अड्डे पर छापा, तीन नाबालिग लड़कियां मुक्त

रतनपुर गांव में मुफस्सिल थाना पुलिस की कार्रवाई, आरोपितों पर नाबालिगों से डांस कराने, भुगतान नहीं करने और पॉक्सो अधिनियम के उल्लंघन का आरोप

Ratanpur Orchestra: आरा शहर से सटे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में पुलिस ने आर्केस्ट्रा संचालक के ठिकाने पर छापेमारी कर छत्तीसगढ़ की तीन नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया। पुलिस ने मौके से संचालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के खिलाफ नाबालिग लड़कियों से डांस कराने, उन्हें पारिश्रमिक नहीं देने और पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानों के उल्लंघन के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

  • हाइलाइट: Ratanpur Orchestra
  • ऑपरेशन नया सवेरा
  • आरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव
  • आर्केस्ट्रा संचालक रंजीत कुमार उर्फ गुड्डू महतो
  • छत्तीसगढ़ निवासी सलमा बेगम

आरा। शहर से सटे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में गुरुवार को पुलिस ने आर्केस्ट्रा संचालक के ठिकाने पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने छत्तीसगढ़ की तीन नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया। पुलिस ने मौके से आर्केस्ट्रा संचालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक महिला भी शामिल है।

Bijay Kumar singh
Bijay Kumar singh (1)
Shadow

पुलिस के अनुसार, इस मामले में मुफस्सिल थाना के एएसआई सुरेश कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान छत्तीसगढ़ निवासी सलमा बेगम और रतनपुर गांव निवासी रंजीत कुमार उर्फ गुड्डू महतो के रूप में हुई है।

आरोप है कि नाबालिग लड़कियों से आर्केस्ट्रा में डांस कराया जाता था, लेकिन उन्हें पारिश्रमिक नहीं दिया गया। इसके अलावा आरोपितों पर पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन करने का भी आरोप लगाया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुक्त कराई गई लड़कियां छत्तीसगढ़ के भठपाड़ा जिले की बतायी जाती है। पुलिस के अनुसार आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें उनके परिजनों को सौंपा जाएगा। गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

ranjna
Shadow
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
jay kumar (1)

Most Popular