Homeआरा भोजपुरबिहियाबिहिया में रवि महाअभियान 2026: किसानों को उन्नत खेती और कृषि योजनाओं...

बिहिया में रवि महाअभियान 2026: किसानों को उन्नत खेती और कृषि योजनाओं की दी गई जानकारी

Ravi Maha-abhiyan: बिहिया प्रखंड कार्यालय में रवि महाअभियान सह खेत बचाओ अभियान 2026 का आयोजन हुआ। किसानों को उन्नत बीज, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, कृषि यंत्रीकरण, जैविक खेती और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

  • हाइलाइट्स: Ravi Maha-abhiyan
  • बिहिया में रवि महाअभियान सह खेत बचाओ अभियान 2026 का आयोजन, सैकड़ों किसानों ने लिया भाग।
  • उन्नत बीज, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, कृषि यंत्रीकरण और जैविक खेती पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी।
  • किसानों ने खाद-बीज की कमी और कालाबाजारी का मुद्दा उठाया, अधिकारियों ने समाधान का भरोसा दिया।

आरा। बिहिया प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को रवि महाअभियान सह खेत बचाओ अभियान 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रबी फसलों की बुवाई, उन्नत बीजों के उपयोग, फसल अवशेष प्रबंधन, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, कृषि यंत्रीकरण, जैविक एवं प्राकृतिक खेती तथा आधुनिक कृषि तकनीकों पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में प्रखंड के विभिन्न पंचायतों एवं नगर क्षेत्र से आए सैकड़ों किसानों ने भाग लिया। संचालन प्रखंड तकनीकी प्रबंधक मनोज कुमार ने किया, जबकि अध्यक्षता प्रखंड उप प्रमुख मुकेश यादव ने की।

Bijay Kumar singh
Bijay Kumar singh (1)
Shadow

Ravi Maha-abhiyan: किसानों को सरकारी लाभों की जानकारी दी गई

Ravi Maha-abhiyan - बिहिया में रवि महाअभियान 2026: किसानों को उन्नत खेती और कृषि योजनाओं की दी गई जानकारी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि विशेषज्ञों एवं पदाधिकारियों ने किसानों से वैज्ञानिक तरीके से खेती करने, प्रमाणित एवं उन्नत बीजों का उपयोग करने तथा मृदा स्वास्थ्य कार्ड के अनुसार खाद का प्रयोग करने की अपील की। वक्ताओं ने फसल अवशेष प्रबंधन और जैविक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया। किसानों को कृषि उपकरणों पर मिलने वाली सब्सिडी और अन्य सरकारी लाभों की भी जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में किसान प्रतिनिधियों ने खाद एवं बीज की कमी, कालाबाजारी और अन्य कृषि समस्याओं को उठाया। अधिकारियों ने किसानों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर किसान रामशब्द सिंह, प्रखंड उप प्रमुख मुकेश यादव, पूर्व उप प्रमुख शशि भूषण सिंह, भाजपा अध्यक्ष राकेश तिवारी, किसान अखिलेश सिंह, वैज्ञानिक डॉ. आलोक भारती, उप परियोजना निदेशक सोम पाल, सहायक निदेशक डॉ. रोहित कुमार, कृषि पदाधिकारी शशि शेखर एवं उद्यान पदाधिकारी प्रमोद कुमार समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ranjna
Shadow
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
jay kumar (1)

Most Popular