Homeशाहपुरबहोरनपुरलक्ष्मणपुर में पंखे से लटका मिला विवाहिता का शव, जांच में जुटी...

लक्ष्मणपुर में पंखे से लटका मिला विवाहिता का शव, जांच में जुटी पुलिस

Rekha Devi Lakshmanpur: भोजपुर के लक्ष्मणपुर गांव में 21 वर्षीय विवाहिता रेखा देवी का शव पंखे से लटका मिला। दशहरा में मायके जाने को लेकर पति से विवाद की बात सामने आई। पुलिस जांच में जुटी है।

  • हाइलाइट: Rekha Devi Lakshmanpur
  • बहोरनपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव में सोमवार की देर शाम घटीं घटना

आरा। भोजपुर जिले के बहोरनपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव में सोमवार देर शाम एक विवाहिता का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है।

Bijay Kumar singh
Bijay Kumar singh (1)
Shadow

दशहरा में मायके जाने को लेकर हुआ था विवाद
मृतका की पहचान लक्ष्मणपुर गांव निवासी कृष्णा यादव की 21 वर्षीय पत्नी रेखा देवी के रूप में हुई है। ग्रामीणों और परिजनों के अनुसार, दशहरा पूजा के दौरान मायके जाने को लेकर रेखा और उसके पति के बीच पहले कहासुनी हुई थी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया।

बताया जा रहा है कि इसके बाद महिला का पति खेत में सोहनी करने चला गया। इसी दौरान रेखा ने कथित रूप से कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। कुछ समय बाद परिजन घर लौटे तो कमरे का दरवाजा बंद मिला। आवाज देने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई।

Rekha Devi Lakshmanpur: दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गया शव

परिजनों ने जब दरवाजा तोड़ा तो रेखा का शव पंखे से साड़ी के सहारे लटका हुआ मिला। घटना की सूचना तत्काल बहोरनपुर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट में कारण स्पष्ट नहीं

इधर, पुलिस द्वारा बनाए गए मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार महिला की मौत कोई कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत कारण स्पष्ट हो पाएगा।

बहोरनपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। हालांकि, मृतका के मायके पक्ष की ओर से अभी तक कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

हाइलाइट: पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट होगा।

ढाई वर्ष पहले हुई थी शादी
जानकारी के अनुसार, रेखा देवी की शादी करीब ढाई वर्ष पूर्व कृष्णा यादव से हुई थी। दंपती की कोई संतान नहीं थी। पुलिस अब पति, परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

ranjna
Shadow
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
jay kumar (1)

Most Popular