Homeआरा भोजपुरजगदीशपुरभाजपा में नाराजगी, जगदीशपुर सीएम के कार्यक्रम में नहीं मिला प्रवेश पास

भाजपा में नाराजगी, जगदीशपुर सीएम के कार्यक्रम में नहीं मिला प्रवेश पास

जगदीशपुर में प्रवेश पास को लेकर भाजपा में नाराजगी, सीएम सम्राट चौधरी के कार्यक्रम से मंडल अध्यक्षों ने बनाई दूरी

Jagdishpur BJP: जगदीशपुर में सीएम सम्राट चौधरी के कार्यक्रम से भाजपा मंडल अध्यक्षों और कई कार्यकर्ताओं की दूरी पर प्रवेश पास को लेकर विवाद सामने आया।

  • हाइलाइट:Jagdishpur BJP
  • पार्टी नेताओं ने कहा: मंडल अध्यक्षों और प्रमुख कार्यकर्ताओं को प्रवेश पास जारी नहीं किए गए।
  • विरोध में भाजपा के मंडल अध्यक्षों और कई कार्यकर्ताओं ने सीएम के कार्यक्रम से दूरी बनाए रखी।

जगदीशपुर/आरा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के जगदीशपुर दौरे से पहले भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं में प्रवेश पास को लेकर नाराजगी सामने आई। पार्टी नेताओं के अनुसार, भाजपा के मंडल अध्यक्षों और प्रमुख कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पास जारी नहीं किए गए।

Bijay Kumar singh
Bijay Kumar singh (1)
Shadow

भाजपा नेताओं ने कहा कि कार्यक्रम स्थानीय स्तर पर आयोजित होने के बावजूद पार्टी पदाधिकारियों और जमीनी कार्यकर्ताओं को प्रवेश पास नहीं मिला। इसके विरोध में जिले के सभी मंडल अध्यक्षों ने सामूहिक रूप से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से दूरी बनाए रखने का निर्णय लिया। इसके अलावा कई अन्य वरीय पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए।

Jagdishpur BJP : भाजपा की अंदरूनी कलह आई सामने

नाराज नेताओं के मुताबिक, उन्होंने इस संबंध में स्थानीय प्रशासन और भाजपा जिला अध्यक्ष से कई बार आग्रह किया था। लेकिन, कार्यक्रम से पहले इस समस्या का कोई समाधान नहीं निकाला गया। इस पूरे मामले को लेकर भाजपा नेताओं ने जगदीशपुर के अनुमंडल पदाधिकारी की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। उनका आरोप है कि प्रशासन ने पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं की अपेक्षा की।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से दूरी बनाने वाले नेताओं में विधानसभा प्रभारी मन जी चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीमंत, नारायण सिंह, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र साह, संतोष केसरी, जितेंद्र सिंह, कामता कुशवाहा, वीरेश कुमार, चंद्रभूषण ठाकुर, अर्जुन प्रसाद, सतीश कुमार गुप्ता और अमर चौबे शामिल रहे।

इनके अलावा विजय बाबा, रवि सिन्हा, रंजन सिंह, अरुण सिंह, कृपाशंकर पांडे, शिव जी साह और रामकिशुन प्रसाद समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं के भी कार्यक्रम में उपस्थित नहीं होने की जानकारी दी गई।

ranjna
Shadow
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
jay kumar (1)

Most Popular