Ram Kumar Singh: आरा नगर रामलीला समिति ट्रस्ट के ट्रस्टी तथा सनातनी गंगा फाऊंडेशन भोजपुर के कार्यकारिणी सदस्य भी थे
- हाइलाइट: Ram Kumar Singh
- इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम
- हथियार बंद शार्प शूटरों ने काफी करीब से मारी आठ गोली
- पुलिस के वरीय अफसर घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटे
- नवादा थाना क्षेत्र के जैन कॉलेज पूर्वी गेट के समीप गुरुवार की सुबह घटी घटना
- शाहाबाद क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष थे राम कुमार सिंह
आरा। शहर के नवादा थाना क्षेत्र के जैन कॉलेज पूर्वी गेट के समीप कनकपुरी मोहल्ले के पास हथियारबंद अपराधियों ने कस्टम के रिटायर्ड असिस्टेंट कमिश्नर को गोलियों से भून दिया शार्प शूटरों ने उन्हें काफी करीब से 8 गोलियां मारी है। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना को लेकर आसपास के इलाके में सनसनी मच गई।
सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ-वन सुशील कुमार, नवादा थानाध्यक्ष कुमार रजनीकांत एवं डीआईयू की टीम घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में शुरू कर दी। एफएसएल की टीम के द्वारा घटनास्थल से कई तकनीकी साक्ष्य भी इकट्ठा किया। जानकारी के अनुसार मृतक मूल रूप से बिहिया थाना क्षेत्र के लहंग डुमरिया गांव निवासी स्व.हरवंश सिंह के 71 वर्षीय पुत्र राम कुमार सिंह है। वर्तमान में वह नवादा थाना क्षेत्र के जैन कॉलेज पूर्वी गेट के समीप कनकपुरी मोहल्ले में अपना मकान बनाकर रहते थे।
Ram Kumar Singh : शाहाबाद क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष
वे शाहाबाद क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भी थे। इसके अलावे आरा नगर रामलीला समिति ट्रस्ट के ट्रस्टी तथा सनातनी गंगा फाऊंडेशन भोजपुर के कार्यकारिणी सदस्य थे। वे रेडक्रॉस सोसायटी एवं रोटरी क्लब से भी जुड़े हुए थे। घटना के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क उठा। गुसाएं लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ भी आक्रोश जताया है। साथी ही उन्होंने अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी करने की मांग की है।
बताया जाता है कि हर रोज की तरह गुरुवार की सुबह भी वह मॉर्निंग वॉक पर जाने के लिए अपने घर से बाइक निकाल कर घर के गेट में ताला मार रहे थे। उसी दौरार हथियारबंद अपराधी आ धमके और उन्हें काफी करीब से ताबड़तोड़ आठ गोलियां मारकर मार दी। तब आनन-फानन में स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक द्वारा देख उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद मृतक के घर में हाहाकार मच गया है। उनके परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।











