Homeआरा भोजपुरबिहियाबिहिया में रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित

बिहिया में रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित

Rogi Kalyan Samiti Bihiya: आरा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिहिया में शुक्रवार को रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति की अध्यक्ष सह प्रखंड विकास पदाधिकारी अर्चना वर्मा ने की। बैठक में अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने समेत कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।

बैठक में अस्पताल के बेड, परिसर की साफ-सफाई, मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं में सुधार, चारदीवारी का निर्माण और मुख्य गेट की मरम्मत सहित अन्य विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

Rogi Kalyan Samiti Bihiya: बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान

बीडीओ ने अस्पताल परिसर में बेहतर साफ-सफाई बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जाए।

बैठक में समिति के सचिव सह प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनिल कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक रितेश कुमार, सदस्य अरविंद पाडेय सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद थे।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular