Friday, April 19, 2024
No menu items!
HomeNewsभोजपुर में करंट लगने से रिटायर फौजी की मौत, घर में कोहराम

भोजपुर में करंट लगने से रिटायर फौजी की मौत, घर में कोहराम

Salther Ara संदेश के पूर्व विधायक विजेंद्र यादव ने मृतक के परिवार वालों को ढांढस बंधाया

उदवंतनगर के सलथर गांव की शुक्रवार शाम की घटना

आरा। Salther Ara उदवंतनगर थाना क्षेत्र के सलथर गांव में शुक्रवार की शाम करंट लगने से एक रिटायर फौजी की मौत हो गई। अस्पताल लाये जाने के दौरान उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना पोखरे से पानी निकालने के दौरान हुई। मृत रिटायर फौजी सलथर गांव निवासी 53 वर्षीय शिवशंकर सिंह है। वह करीब 4 साल पूर्व फौज से रिटायर हुए थे। फिलहाल जीरोमाइल स्थित पावर ग्रिड में गार्ड के रूप में कार्यरत थे।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही फौजी ने तोड़ दिया दम

डॉ. शैलेंद्र कुमार
Holi Anand
Dr. Prabhat Prakash
Vishvaraj Hospital, Arrah
डॉ. शैलेंद्र कुमार
Holi Anand
Dr. Prabhat Prakash
Vishvaraj Hospital, Arrah

बताया जाता है कि रिटायर फौजी गांव (Salther Ara) में ही पोखर खुदवा कर मछली पालन कर रहे थे। बारिश के दौरान उसमें पानी ओवरफ्लो हो गया था। इसी को लेकर शुक्रवार को वह पोखर से पानी निकालने के लिए मोटर में तार कस रहे थे। तभी उन्हें करंट लग गया। इससे उनकी हालत गंभीर हो गई। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए जीरोमाइल स्थित एक निजी अस्पताल से सदर अस्पताल लाया गया। लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद उनके घर में चीख-पुकार मच गयी है। परिवार में पत्नी फुलवंती देवी, दो पुत्र रणधीर, पवन, एक पुत्री जनीता देवी है। बड़ा पुत्र रणधीर खेती गृहस्ती करता है। जबकि छोटा पुत्र पवन आर्मी में कार्यरत है। घटना की सूचना पाकर संदेश के पूर्व विधायक विजेंद्र यादव, युवा नेता बिष्णु मिश्रा सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिवार वालों को ढांढस बंधाया तथा इस दुख की घड़ी में हिम्मत से काम लेने की बात कही।

नामांकन के दौरान भाकपा (माले) राजद, कांग्रेस, सीपीआई, सीपीएम के सभी वरीय नेता थे उपस्थित

पुलिस ने कहा न्यायालय द्वारा मुखिया बुटेश्वर यादव को गिरफ्तार करने के लिए वारंट जारी किया गया है

राकेश ओझा ने कहा कि शाहपुर की मासूम जनता के भावनाओं के साथ खेल रहे है मंटू तिवारी व भुअर ओझा

एक प्राइवेट अस्पताल की डाक्टर पेट चीरने के बाद कैंसर होने की बात कह बच्चेदानी निकालने से किया इंकार

साहबों व दफ्तरों का चक्कर लगा थका परिवार अब बजरंग बली से लगा रहा गुहार, हनुमान चालीसा का पाठ

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Vikas singh
Vikas singh
sambhavna
aman singh

Most Popular

Don`t copy text!