HomeबिहारArrahआरा में जहर खाने से महिला की मौत, घर में मचा हाहाकार

आरा में जहर खाने से महिला की मौत, घर में मचा हाहाकार

Sanjana Ara : मृतका टाउन थाना क्षेत्र के महाजन टोली निवासी अभिषेक श्रीवास्तव की 25 वर्षीया पत्नी संजना श्रीवास्तव है।

  • हाइलाइट:
  • इलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में तोड़ा दम

आरा। शहर के टाउन थाना क्षेत्र के सपना सिनेमा मोड़ स्थित मोहल्ले में जहर खाने से एक महिला की मौत हो गई। इलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में बुधवार की शाम उसने दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही।

जानकारी के अनुसार मृतका टाउन थाना क्षेत्र के महाजन टोली निवासी अभिषेक श्रीवास्तव की 25 वर्षीया पत्नी संजना श्रीवास्तव है। वर्तमान में वह सपना सिनेमा मोहल्ला में किराए के मकान में रहती थी।

Sanjana Ara : आरा के गौसगंज मुहल्ला निवासी अभिषेक श्रीवास्तव से दूसरी शादी

इधर, मृतका के पिता गौरीशंकर लाल ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी संजना की पहली शादी वर्ष 2018 में संदेश थाना संदेश गांव में की थी। उसके पहले पति से एक बेटा कार्तिक राज है। हालांकि किसी कारण दोनों का तलाक हो गया था। तब 21 जून 2026 को उन्होंने अपनी बेटी की दूसरी शादी आरा के गौसगंज मुहल्ला निवासी अभिषेक श्रीवास्तव से विश्वकर्मा मंदिर में की थी।

उसे भी अपनी पहली पत्नी से एक बेटी लाली है। शादी के कुछ दिन बाद से ही उसकी सौतेली बेटी और संजना कुमारी के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़ा हो जाता था, जिसको लेकर वह मानसिक तनाव में रहती थी। इसी कारण उसने खुद से बुधवार की दोपहर जहर खा लिया था।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular