Seema Devi (Agiaon) भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के अगिआंव गांव में बुधवार तड़के 40 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
- हाइलाइट्स: Seema Devi (Agiaon)
- गड़हनी थाना क्षेत्र के अगिआंव गांव में महिला की गोली मारकर हत्या।
- एफएसएल टीम घटनास्थल पहुंची,आरोपित की तलाश में पुलिस जुटी।
आरा। भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के अगिआंव गांव में बुधवार तड़के 40 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान सीमा देवी के रूप में हुई है। वह अमित कुमार राय की पत्नी थीं और हाल ही में दिल्ली से अपने घर लौटी थीं।
घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों और ग्रामीणों से सूचना मिलने पर सदर एसडीपीओ-वन सुशील कुमार, गड़हनी थानाध्यक्ष कमलजीत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है।
Seema Devi (Agiaon) हत्या के वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं
मामले में मृतका के भैंसुर पर हत्या का आरोप लगाया गया है। आरोपित घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है। हालांकि, हत्या के वास्तविक कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है।
पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया है। टीम ने मौके की जांच कर आवश्यक नमूने एकत्र किए हैं। पुलिस हत्या के कारणों, वारदात में इस्तेमाल हथियार और आरोपित की भूमिका को लेकर छानबीन कर रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना से जुड़े तथ्यों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर तलाश की जा रही है।












