Sex racket Gadhani Bazar: भोजपुर जिला के चरपोखरी थाना क्षेत्र के गड़हनी बाजार में पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए देह व्यापार के धंधे में संलिप्त तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है।
- हाइलाइट: Sex racket Gadhani Bazar
- पुलिस ने वहां से दो पैकेट कंडोम और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए
आरा: चरपोखरी थाना क्षेत्र के गड़हनी बाजार में पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए देह व्यापार के धंधे में संलिप्त तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई स्थानीय निवासियों द्वारा दी गई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसके अनुसार ब्लॉक रोड स्थित एक निजी मकान में संदिग्ध गतिविधियां संचालित की जा रही थीं।
स्थानीय लोगों का आरोप था कि उक्त मकान में लंबे समय से गलत धंधा चल रहा था, जिससे पूरे मोहल्ले का माहौल दूषित हो रहा था और स्थानीय निवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। प्राप्त सूचनाओं को गंभीरता से लेते हुए चरपोखरी थाना पुलिस ने रविवार की शाम उक्त मकान को चिन्हित कर वहां छापेमारी की।
Sex racket Gadhani Bazar : इस मामले में प्राथमिकी दर्ज
पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान मौके से तीन महिलाओं को आपत्तिजनक सामानों के साथ पकड़ा गया। तलाशी के दौरान पुलिस ने वहां से दो पैकेट कंडोम और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं, जिन्हें साक्ष्य के रूप में जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की गहन छानबीन की जा रही है। वही इस घटना के बाद से स्थानीय क्षेत्र में व्यापक चर्चा है और पुलिस प्रशासन के इस कदम की सराहना की जा रही है।











