Shahpur MLA Rakesh Ranjan ojha: शाहपुर विधायक राकेश रंजन ओझा ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर NH-922 पर अंडरपास, सर्विस लेन और स्लिप रोड निर्माण की मांग की।
हाइलाइट्स: Shahpur MLA Rakesh Ranjan ojha
तेघरा, शाहपुर बाजार मोड़, इटवा, साहोडीह और बिलौटी समेत कई स्थानों का उल्लेख।
आरा। भोजपुर जिला के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक और पहल की गई है। विधायक राकेश रंजन ओझा ने आरा-बक्सर फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग-922 पर शाहपुर और बिहिया क्षेत्र के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर अंडरपास, सर्विस लेन और स्लिप रोड के निर्माण की आवश्यकता को लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की।
विधायक के अनुसार, मुलाकात के दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए NH-922 पर कई स्थानों पर आवश्यक यातायात सुविधाओं के निर्माण का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि फोरलेन सड़क के निर्माण के बाद ग्रामीणों, किसानों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों के आवागमन को लेकर कई स्थानों पर अतिरिक्त सुविधाओं की आवश्यकता महसूस की जा रही है।
Shahpur MLA Rakesh Ranjan द्वारा इन स्थानों पर सुविधाओं की मांग
विधायक ने बताया कि तेघरा, बिलौटी, शाहपुर बाजार मोड़, शाहपुर-बनाही रोड, इटवा, साहोडीह और कुण्डेश्वर मोड़ सहित विभिन्न स्थानों पर अंडरपास, सर्विस लेन और स्लिप रोड के निर्माण की मांग रखी गई है।
उनका कहना है कि इन यातायात सुविधाओं के निर्माण से स्थानीय लोगों को राष्ट्रीय राजमार्ग पार करने में सहूलियत होगी और सड़क दुर्घटनाओं की आशंका भी कम की जा सकेगी। साथ ही, आसपास के गांवों से बाजार, स्कूल, अस्पताल और अन्य आवश्यक स्थानों तक आने-जाने वाले लोगों को सुरक्षित मार्ग उपलब्ध हो सकेगा।
ग्रामीणों और विद्यार्थियों को मिलेगी सुविधा
विधायक राकेश रंजन ओझा ने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों, किसानों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों को सुरक्षित, सुगम और बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनसुविधाओं और विकास से जुड़े मुद्दों को लेकर वे लगातार प्रयासरत हैं।

