Shatrudhan Neema: भोजपुर के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के नीमा गांव में 22 वर्षीय बीए छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- हाइलाइट: Shatrudhan Neema@khabre-apki
- सदर अस्पताल लाने के दौरान छात्र ने रास्ते में दम तोड़ दिया।
- मृतक की पहचान 22 वर्षीय शत्रुघ्न कुमार के रूप में हुई है।
- वारदात नहर के पुल के पास होने की बात सामने आई है
आरा/भोजपुर: जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के नीमा गांव में सोमवार शाम एक बीए छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली छात्र के सीने में करीब से मारे जाने की बात सामने आई है। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद गांव और आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही उदवंतनगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
Shatrudhan Neema: नहर के पुल के पास मारी गोली
मृतक की पहचान नीमा गांव निवासी धनंजय सिंह उर्फ संतोष सिंह के 22 वर्षीय पुत्र शत्रुघ्न कुमार के रूप में हुई है। वह स्नातक यानी बीए का छात्र था।
मृतक के दादा कृष्ण सिंह के अनुसार, उनके घर के बाहर दरवाजे के पास नहर स्थित है। सोमवार शाम शत्रुघ्न नहर के पुल के पास खड़ा था। इसी दौरान दो युवक वहां पहुंचे। दोनों के बीच कुछ बातचीत हुई। इसके बाद उनमें से एक युवक ने शत्रुघ्न को गोली मार दी।
परिजनों के मुताबिक, गोली शत्रुघ्न के सीने के बीचों-बीच लगी। घटना के बाद उसे तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।
परिजनों ने एक युवक पर लगाया आरोप
मृतक के परिजनों ने जयनगर निवासी विशाल नामक युवक पर शत्रुघ्न कुमार की हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस ने खबरें आपकी को बताया की हत्या का कारण अभी परिजन द्वारा स्पष्ट नहीं बताया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।











