Homeबिहारआरा भोजपुरपरशुराम-लक्ष्मण संवाद एवं श्री राम-सीता विवाह मंचन से भावविभोर हुए श्रद्धालु

परशुराम-लक्ष्मण संवाद एवं श्री राम-सीता विवाह मंचन से भावविभोर हुए श्रद्धालु

पिता-पुत्र, पति-पत्नी एवं भाई-भाई के रिश्ते को प्रगाढ़ बनता है भगवान राम का चरित्र- डॉ.अर्चना सिंह

Ramlila Karisath: कारीसाथ में रामलीला महोत्सव के चौथे दिन परशुराम-लक्ष्मण संवाद ने बांधा समां, सनातन संस्कृति संरक्षण का दिया संदेश

  • हाइलाइट्स: Ramlila Karisath
  • प्रभु श्री राम के नाम मात्र से ही आपका कल्याण संभव-सूरजभान सिंह
  • शिव देवी हनुमत धाम, कारीसाथ में चल रहा भव्य रामलीला महोत्सव
  • काशी से आई रामलीला मंडली की प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

आरा। उदवंतनगर प्रखंड के कारीसाथ गांव स्थित शिव देवी हनुमत धाम में आयोजित भव्य श्री रामलीला महोत्सव के चौथे दिन मंगलवार को भगवान श्रीराम की आरती के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर आरा नगर रामलीला समिति ट्रस्ट की अध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंह, कोषाध्यक्ष कर्नल राणा प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष एवं श्री रामनवमी शोभायात्रा महोत्सव के संयोजक शंभू प्रसाद चौरसिया, समाजसेवी सूरजभान सिंह, नगर रामलीला समिति ट्रस्ट के अवधेश कुमार पांडेय, डॉ. कृष्ण कुमार, सनातनी गंगा फाउंडेशन के कार्यकारिणी सदस्य राम अनुज सिंह, त्रेता सवालिया सिंह सहित कई गणमान्य लोगों ने आरती में भाग लिया।

Bijay Kumar singh
Bijay Kumar singh (1)
Shadow

Ramlila Karisath: राम के आदर्श अपनाने का आह्वान

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. अर्चना सिंह ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के चरित्र को वर्तमान समय में आत्मसात करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि श्रीराम की जीवनगाथा परिवार और समाज में संबंधों को मजबूत बनाने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि जन्म से लेकर जीवन के अंतिम क्षण तक राम नाम ही मानव जीवन का आधार बना रहता है।

Ramlila Karisath - परशुराम-लक्ष्मण संवाद एवं श्री राम-सीता विवाह मंचन से भावविभोर हुए श्रद्धालु (1)

प्रभु श्री राम की जीवनी पिता-पुत्र, पति-पत्नी, भाई-भाई के संबंधों को और प्रगाढ़ बनता है, उन्होंने कहा कि जब हम जन्म लेते हैं, उस समय भी प्रभु श्री राम का नाम लिया जाता है और जब हमारा यह नश्वर शरीर पंचतत्व में विलीन हो जाता है, उस समय भी हम भगवान राम के नाम को लेते हैं। यानि राम का नाम ही सत्य है।

सनातन संस्कृति बचाने का संदेश

समाजसेवी सूरजभान सिंह ने रामायण के विभिन्न प्रसंगों का उल्लेख करते हुए भगवान राम के नाम की महिमा बताई। वहीं शंभू प्रसाद चौरसिया ने कहा कि आधुनिक समय में लोग पाश्चात्य संस्कृति की ओर आकर्षित हो रहे हैं, ऐसे में रामलीला जैसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी सनातन संस्कृति से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। उन्होंने युवाओं से भगवान राम की मर्यादाओं का अनुसरण करने की अपील की।

ग्रामीण क्षेत्रों में भी होगा मंचन

नगर रामलीला समिति ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष कर्नल राणा प्रताप सिंह ने बताया कि आने वाले समय में ट्रस्ट द्वारा शहर के आसपास के गांवों में भी रामलीला का मंचन कराया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग भगवान श्रीराम के आदर्शों से प्रेरणा ले सकें और अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़े रहें।

कलाकारों ने जीता दर्शकों का दिल

रामलीला के चौथे दिन श्री परशुराम-लक्ष्मण संवाद और श्री राम-सीता विवाह प्रसंग का भावपूर्ण मंचन किया गया। काशी (बनारस) से आए कलाकारों ने अपने जीवंत अभिनय और आकर्षक प्रस्तुति से दर्शकों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया। बड़ी संख्या में कारीसाथ एवं आसपास के गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने आयोजन का आनंद लिया।

ranjna
Shadow
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
jay kumar (1)

Most Popular