Songhatta village: मृतक गीधा थाना क्षेत्र के सोनघट्टा गांव निवासी गंगा महतो का 36 वर्षीय पुत्र शिवजी महतो है। वह पेशे से मजदूर था।
- हाइलाइट: Songhatta village
- शौच करने गए युवक की करंट लगने से मौत, सनसनी
- गीधा थाना क्षेत्र के सोनघट्टा गांव में सोमवार की तड़के घटी घटना
आरा। जिले के गीधा थाना क्षेत्र के सोनघट्टा गांव में सोमवार की तड़के सुबह करंट की चपेट में आने से शौच करने गए कि युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक गीधा थाना क्षेत्र के सोनघट्टा गांव निवासी गंगा महतो का 36 वर्षीय पुत्र शिवजी महतो है। वह पेशे से मजदूर था।
इधर, दूरभाष पर मृतक के परिजन ने बताया कि सोमवार की तड़के करीब चार बजे वह शौच करने के लिए बधार की तरफ जा रहे थे। उसी दौरान वह बीच रास्ते मे गड़े पोल के खंभे पास अर्थिंग में सट गया, जिससे करंट की चपेट में आने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आधे घंटे बीत जाने के बाद जब स्थानीय ग्रामीण शौच करने के लिए उधर गए तो, उन्होंने उसे मृत अवस्था में वहां पड़ा देखा। तब इसकी सूचना उसके परिजन को दी गई।
सूचना पाकर परिजन वहां पहुंचा और उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। सूचना पाकर युवा नेता रघुपति यादव सदर अस्पताल पहुंच मृतक के परिजनों सके मिल घटना की जानकारी ली।
बताया जाता है कि मृतक अपने छह बहन व दो भाई में दूसरे स्थान पर था, उसके परिवार में पत्नी रजया देवी, तीन पुत्र विशाल, मुन्ना, बब्लू व दो पुत्री ईशा देवी एवं राजकुमारी है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। उसकी पत्नी राज्य देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।











