Homeबिहारआरा भोजपुरमैनपुरा हत्याकांड मामले में दो नामजद व अन्य अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी,...

मैनपुरा हत्याकांड मामले में दो नामजद व अन्य अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी, तीन गिरफ्तार

Mainpura murder: भोजपुर जिले के धोबहा थाना क्षेत्र के मैनपुरा गांव स्थित काली मंदिर के समीप रविवार के शाम हुए सोनू सिंह हत्याकांड मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

  • हाइलाइट: Mainpura murder
  • सोनू सिंह हत्याकांड : पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार किया बरामद
  • धोबहा थाना क्षेत्र के मैनपुरा गांव स्थित काली मंदिर के समीप रविवार शाम की घटना

आरा। जिले के धोबहा थाना क्षेत्र के मैनपुरा गांव स्थित काली मंदिर के समीप रविवार के शाम हुए सोनू सिंह हत्याकांड मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मृतक की मां मीना देवी के बयान पर थाना क्षेत्र के हेमतपुर गांव निवासी मोनू सिंह तथा मैनपुरा गांव निवासी गोलू साह नामजद व अन्य अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Bijay Kumar singh
Bijay Kumar singh (1)
Shadow

दर्ज प्राथमिकी में उनके द्वारा घर से बुलाकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। प्राथमिकी दर्ज उपरांत पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के नामजद अभियुक्त हेमतपुर गांव निवासी मोनू सिंह, उसी गांव के निवासी सूर्या सिंह एवं थाना क्षेत्र के मैनपुरा गांव निवासी अंकुर उपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया है।

इसमें अंकुर उपाध्याय पर हथियार छुपाने एवं सूर्या सिंह पर हथियार सप्लाई करने का आरोप लगा है। वहीं पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पिस्टल को भी बरामद कर लिया है। हालांकि मृतक का मोबाइल अभी नहीं मिल पाया है। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है।

Mainpura murder: एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

उधर, पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित द्वारा रविवार की मध्य रात्रि धोबहा थाना अंतर्गत मैनपुरा गांव में घटित फायरिंग की घटना के घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा घटनास्थल से संबंधित सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं एवं पहलुओं का बारीकी से अवलोकन किया गया तथा घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए अनुसंधान की प्रगति की समीक्षा की गई।

इस क्रम में अनुसंधानकर्ता को मामले के अनुसंधान के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा सभी तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर त्वरित एवं विधि-सम्मत अग्रतर कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।

बता दे कि रविवार की शाम थाना क्षेत्र के मैनपुरा गांव स्थित काली मंदिर के समीप हेमतपुर गांव निवासी स्व. मुन्ना सिंह के पुत्र सोनू सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। तब उसे काफी करीब से बाएं साइड सिर में गोली मारी गई थी। जो दाहिने साइड से आर पार हो गई थी। घटना के बाद आरोपियों के गिरफ्तारी को लेकर ग्रामीणों ने शव को रोक हंगामा भी किया था। जिसको लेकर देर रात पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदस्य अस्पताल में कराया गया।

भोजपुर में बड़ी वारदात: सरेशाम युवक की गोली मारकर हत्या, सनसनी

ranjna
Shadow
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
jay kumar (1)

Most Popular