Deepak Kumar Bharti: शिक्षक विनय कुमार दुबे ने शाल एवं पुष्प गुच्छ देकर सब इंस्पेक्टर दीपक कुमार भारती को सम्मानित किया
- हाइलाइट: Deepak Kumar Bharti
- पैतृक गांव पहुंचने पर ग्रामीण व गणमान्य लोगों ने किया भव्य स्वागत
छपरा। सूबे के नवादा जिले में सहायक अवर निरीक्षक के पद पर पदस्थापित दीपक कुमार भारती की अवर निरीक्षक के पद पर पदोन्नति दी गई है। दीपक को पदोन्नति मिलने के बाद जिले के सारण जिले के दाउदनगर थाना अंतर्गत बंगरा मठिया गांव में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। पदोन्नति के बाद प्रथम बार गांव आने पर मां लालमति देवी भावुक हो गई एवं आरती उतारी। उन्होंने कहा कि बेटे ने पिता के सपनों को बुलंदियों पर ले जाकर गांव, परिवार एवं समाज को एक नई पहचान दी है।
बता दें कि इनके पिता शत्रुघ्न भारती बिहार सरकार में राज्य कर्मचारी के तौर पर पदस्थापित थे। गांव आने पर ग्रामीण एवं वरिष्ठ नागरिकों द्वारा इनका भव्य स्वागत किया गया। वरिष्ठ शिक्षाविद एवं राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता शिक्षक विनय कुमार दुबे ने शाल एवं पुष्प गुच्छ देकर सब इंस्पेक्टर दीपक कुमार भारती को सम्मानित किया। कहा कि “शिक्षा वह शेरनी का दूध है, जो पियेगा वो दहाड़ेगा”। दीपक भारती की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि “शिक्षा की लौ जले बिना ज्ञान का अंधकार मिट नहीं सकता”।
इस अवसर पर डॉ. रविंद्र कुमार रवि, शिक्षिका सालीका गोस्वामी, शिक्षक अजय कुमार सिंह, शिक्षण विद्या सिंह, शिक्षक मनीष कुमार गिरी, शिक्षक सतीश कुमार चौहान, चर्चित प्रधानाध्यापक वीरेंद्र कुमार पासवान, शिक्षक मनिंद्र नाथ गिरि, पूर्व प्रभारी राजकुमार, शिक्षक सतीश श्रीवास्तव, पंचायत प्रतिनिधि अजय सिंह, ग्रामीण अवधेश सिंह, प्रदीप भारती, ब्रजेश भारती, शशि भूषण गिरी, शिक्षक उमेश गिरी, मुकेश सिंह, विकास सिंह सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर बिहार के जाने-माने वरिष्ठ संगीतकार एवं संगीत शिक्षक डॉ. वेद प्रकाश सागर ने अपनी संगीतिक गतिविधि से सबका मन मोह लिया। अतिथियों एवं ग्रामीणों का स्वागत और धन्यवाद शिक्षक पप्पू कुमार भारती ने किया।











