Saturday, April 20, 2024
No menu items!
Homeराजनीततरारी में फिर बहेगी विकास की बयारः सुनील पांडेय

तरारी में फिर बहेगी विकास की बयारः सुनील पांडेय

Sunil Pandey- ग्रामीण के स्वागत से अभिभूत हुए पूर्व विधायक सुनील पांडेय

जनसम्पर्क में लोगो ने कहा हम हैं आपके साथ

पीरो। पूर्व विधायक सुनील पांडेय (Sunil Pandey) ने तरारी प्रखण्ड के विभिन्न गांव बड़कागांव, बंधवा, सदनपुर, पिरोजपुर, धर्मपुर, इंग्लिश में जनसम्पर्क अभियान चलाया। जनसम्पर्क में लोगो का आपार समर्थन भी मिल रहा। जनसम्पर्क के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि आपके कार्यकाल के बाद क्षेत्र का विकास ठप पड़ गया है। हमलोगों को काफी कठिनाई का भी सामना करना पड़ा। वर्तमान जनप्रतिनिधि पर उपेक्षा का भी आरोप लगाया। ग्रामीणों ने कहा कि तरारी का विकास आपके द्वारा ही हुआ है और आगे भी आप ही कर सकते है। इसलिए हमलोग तन मन धन से आपके साथ है। हमलोगो के क्षेत्र के विकास के लिए किसी पार्टी की नही बल्कि सुनील पांडेय की जरूरत है।

इस मौके पर श्री पांडेय (Sunil Pandey) ने कहा कि जब से मैं इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है, मैंने हमेशा विकास को प्राथमिकता देते हुए कार्य किया है। क्षेत्र के हर लोगो के चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास किया है। आपकी हर समस्या हमारी समस्या है। इसलिए मेरे रहते आप लोगो को चिंता करने की जरूरत नही है। मैंने निश्चय किया है की 2022 तक हमारे क्षेत्र में किसी का भी कच्चा मकान नही रहेगा। हम तो हमेशा आप सब के कल्याण के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किये है। बस जरूरत है आप सब के सहयोग एवं आशीर्वाद की। आप सब बूथ स्तर पर प्रबंधन का कार्य प्रारम्भ कर दे और जहां जरूरत हो हमे तुरन्त बताए। इन्होंने कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में विकास ही हमारा मुद्दा होगा। जनसम्पर्क अभियान में उपस्थित प्रमुख लोगो मे साधु जी, अरुण सिंह, राजेन्द्र राय, शिव शंकर सिंह, परमानंद पासवान, अजय पासवान, अशोक पासवान, गोरा यादव, अनिल महतो, राम ईश्वर महतो, विनय जी, उमाशंकर पासवान समेत कई थे।

डॉ. शैलेंद्र कुमार
Holi Anand
Dr. Prabhat Prakash
Vishvaraj Hospital, Arrah
डॉ. शैलेंद्र कुमार
Holi Anand
Dr. Prabhat Prakash
Vishvaraj Hospital, Arrah

भोजपुर जिले के ख्वासपुर ओपी पुलिस की टीम ने दस लाख रूपए नकदी बरामद किया

चार सौ साल के इतिहास में पहली बार आरा में नहीं होगा रावण का वध ना होगी भगवान राम की लीला

लड़के का जन्मदिन मनाने मायके जा रही पंचायत समिति सदस्या की आरा सड़क हादसे में मौत

शादी समारोह से लौटते समय सोनवर्षा गांव के समीप अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर विशेश्वर ओझा की हत्या कर दी थी

शोभा देवी के पुत्र राकेश ओझा ने कहा है कि कुछ लोग उनके माता के नामांकन व जनता के व्यापक समर्थन से बौखला गए है।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
Journalist
- Advertisment -
Vikas singh
Vikas singh
sambhavna
aman singh

Most Popular

Don`t copy text!