Homeबिहारआराअखिल भारतीय यादव महासभा की भोजपुर इकाई ने किया मंत्री का पुतला...

अखिल भारतीय यादव महासभा की भोजपुर इकाई ने किया मंत्री का पुतला दहन

Yadav Mahasabha: अखिल भारतीय यादव महासभा ने मंत्री भगवान कुशवाहा के बयान का किया कड़ा विरोध, पुतला दहन कर जताई नाराजगी

  • हाइलाइट: Yadav Mahasabha
  • खोलपुर गांव के यादवों ने ही बचाई थी मंत्री की जान: अध्यक्ष

आरा। अखिल भारतीय यादव महासभा की भोजपुर इकाई ने बिहार सरकार के मंत्री श्री भगवान कुशवाहा द्वारा यादव समाज को लक्षित कर की गई अमर्यादित टिप्पणी के विरुद्ध जोरदार प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष यादव राम सकल सिंह भोजपुरिया के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन के समीप त्रिभुवानी कोठी मोड़ पर मंत्री का पुतला दहन किया गया। इस विरोध प्रदर्शन के उपरांत एक आम सभा का आयोजन किया गया, जिसका संचालन जिला उपाध्यक्ष सुरेश यादव ने किया।

Bijay Kumar singh
Bijay Kumar singh (1)
Shadow

Yadav Mahasabha : नवादा व इचरी कांड भूले मंत्री

सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष यादव राम सकल सिंह भोजपुरिया ने कड़े शब्दों में कहा कि श्री भगवान कुशवाहा को बयान देने से पहले यादव समाज के गौरवशाली इतिहास का अध्ययन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यादव जाति का इतिहास त्याग और मर्यादा से भरा हुआ है। श्री सिंह ने कटाक्ष करते हुए कहा कि मंत्री अपनी राजनीतिक छवि और नवादा व इचरी कांड जैसे मामलों से ध्यान भटकाने के लिए यादवों के विरुद्ध अभद्र भाषा का सहारा ले रहे हैं, ताकि वे विशेष वर्ग को खुश कर सकें।

यादव राम सकल सिंह ने मंत्री के पुराने दिनों को याद दिलाते हुए कहा कि जब आप आईपीएफ से अलग हुए थे और तब पंडुरा रामपुर के समर्थकों द्वारा आपको निशाना बनाया गया था, तब खोलपुर गांव के यादवों ने ही आपकी जान बचाई थी। उन्होंने कहा कि आज आप जिस स्थिति में हैं, वह इन्हीं यादवों की सुरक्षा का परिणाम है। जिला अध्यक्ष ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि श्री भगवान कुशवाहा ने अपने इस निंदनीय बयान के लिए सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी, तो अखिल भारतीय यादव महासभा इस मामले को न्यायालय तक ले जाएगी।

इस अवसर पर समाज के कई प्रबुद्ध वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। सभा को संबोधित करने वालों में मुख्य रूप से वार्ड पार्षद प्रयाग यादव, सुदर्शन यादव, जितेंद्र यादव, ददन यादव, विजय यादव, तेजू त्यागी, भुनेश्वर यादव, राम प्रकाश यादव, हरेंद्र यादव, बीर बहादुर यादव, कृष्णा यादव, रविंद्र यादव और महावीर यादव सहित सैकड़ों की संख्या में यादव समाज के लोग उपस्थित रहे।

ranjna
Shadow
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
jay kumar (1)

Most Popular