Homeआरा भोजपुरशाहपुरशाहपुर नपं का हैरान करने वाला सच आया सामने, चौंक उठे नागरिक

शाहपुर नपं का हैरान करने वाला सच आया सामने, चौंक उठे नागरिक

Shahpur Nagar Panchayat :शाहपुर नगर पंचायत की सशक्त स्थायी समिति द्वारा 09 अक्टूबर 2026 की बैठक में वार्ड संख्या-09 की एक पहले से ही अच्छी-भली और दुरुस्त सड़क व नाली को दोबारा बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया है।

  • हाइलाइट: Shahpur Nagar Panchayat
  • सड़क संरचनात्मक रूप से पूरी तरह सुरक्षित एवं उपयोगी है
  • वही, इसके नाली पर पिछले वर्ष ही पक्का स्लैब चढ़ाया गया है

आरा। जिले के शाहपुर नगर पंचायत में विकास कार्यों और सरकारी धन के सदुपयोग को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। शाहपुर नगर पंचायत की सशक्त स्थायी समिति द्वारा 09 अक्टूबर 2026 की बैठक में वार्ड संख्या-09 की एक पहले से ही अच्छी-भली और दुरुस्त सड़क व नाली को दोबारा बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया है। स्थानीय नागरिकों और प्रबुद्ध जनों के बीच यह चर्चा का विषय बन गया है कि आखिर जो सड़क और नाले पहले से ही बेहतर स्थिति में हैं, बैगर जांच पड़ताल के आखिर प्रस्ताव कैसे पारित किया गया?

Bijay Kumar singh
Bijay Kumar singh (1)
Shadow

इस पूरे मामले को यदि विस्तार से समझें तो वार्ड संख्या-09 के विकास के लिए नगर पंचायत द्वारा अलग-अलग सड़क व नाली निर्माण के प्रस्ताव पारित किए गए हैं। पहले प्रस्ताव के तहत मेन बाजार में नगीना तेली के घर से लेकर छोटी मठिया चोफाल तक पीसीसी सड़क निर्माण कार्य कराया जाना है।

वहीं, दूसरे प्रस्ताव के अंतर्गत छोटी मठिया चोफाल से सोहराई केशरी के मिल होते हुए रामपाल महतो के घर तक पीसीसी सड़क के निर्माण की योजना है। इन दोनों प्रस्तावों के अलावा एक तीसरा और सबसे अधिक चौंकाने वाला प्रस्ताव नाली निर्माण को लेकर लाया गया है, जिसके अनुसार नगीना तेली के घर से छोटी मठिया चोफाल होते हुए रामपाल महतो के घर तक नाली का निर्माण कराया जाना प्रस्तावित किया गया है।

Shahpur Nagar Panchayat : अच्छी-भली सड़क और ठीकठाक स्थिति में मौजूद है नाली

इधर,जब खबरे आपकी टीम ने इन तीनों योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने के लिए मौके पर पहुंचकर उनका गहन निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से बातचीत की, तो एक हैरान करने वाला सच सामने आया। पड़ताल में यह स्पष्ट हुआ कि जिस सड़क को बनवाने के लिए सशक्त बोर्ड द्वारा प्रस्ताव पास किया गया है, वह वास्तव में बहुत अच्छी हालत में है। उस सड़क पर आवागमन में किसी प्रकार की कोई असुविधा नहीं है।

इसके अतिरिक्त, जिस नाली के निर्माण के नाम पर नया प्रस्ताव पास किया गया है, उस नाली पर पिछले वर्ष ही पक्का स्लैब चढ़ाया गया था और वह संरचनात्मक रूप से पूरी तरह सुरक्षित एवं उपयोगी है। ऐसे में यह सवाल लाजिमी है कि जो ढांचा पहले से ही मजबूत और दुरुस्त है, उसे फिर से बनाने का क्या कारण हो सकता है? क्या इसे कागजों में कमजोर या जर्जर दिखाकर दोबारा बनाने या यह केवल गलत तरीके से पैसा निकालने की योजना है?

क्या सरकारी खजाने से फर्जी बिल पास कराने की तैयारी …

इस पूरे घटनाक्रम पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए स्थानीय नागरिक और लोजपा (रामविलास) के नेता विद्यानंद पांडेय ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच की कथित मिलीभगत और सांठगांठ के बिना इस तरह के प्रस्ताव पास होना असंभव है। इसके पीछे मुख्य उद्देश्य नए सिरे से टेंडर जारी करना या विभागीय कार्य दर्शाकर सरकारी खजाने से फर्जी बिल पास कराना हो सकता है।

यह स्थिति प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही पर एक बड़ा प्रश्नचिह्न लगाती है। आखिर इस अच्छी-भली सड़क और ठीकठाक स्थिति में मौजूद नाली को दोबारा बनाने के पीछे का तकनीकी या प्रशासनिक कारण क्या है? क्या नगर पंचायत के पास विकास के लिए अन्य कोई वास्तविक और जरूरतमंद क्षेत्र नहीं बचा है, जहाँ इन फंडों का उपयोग किया जा सके? इस तरह के मामलों में सरकारी राशि के दुरुपयोग और संभावित वित्तीय अनियमितताओं से बिल्कुल भी इनकार नहीं किया जा सकता है।

उन्होंने कहा, आवश्यकता इस बात की है कि नगर के कार्यपालक पदाधिकारी को इस मामले का संज्ञान लेना चाहिए। वार्ड संख्या-09 में पास किए गए इन तीनों प्रस्तावों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। ताकि यह स्पष्ट हो सके कि किस परिस्थिति में एक अच्छी सड़क और नाली पर जनता का पैसा दोबारा बहाने की योजना बनाई गई। भविष्य में सरकारी धन की लूट पर लगाम लग सके और वास्तव में जरूरतमंद जगहों पर विकास कार्य पहुंच सकें।

ranjna
Shadow
RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
jay kumar (1)

Most Popular