Koilwar: भोजपुर के कोईलवर में पुलिस ने चोरी की बाइक और फर्जी नंबर प्लेट के साथ तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया। बाइक पटना जिले के खगौल थाना क्षेत्र से चोरी हुई थी।
- हाइलाइट: Koilwar
- फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे थे तीन युवक, पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ किया गिरफ्तार
भोजपुर। कोईलवर थाना पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान चोरी की बाइक के साथ तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों को थाना क्षेत्र के छोटका चंदा गांव के समीप से पकड़ा। बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी। इंजन और चेसिस नंबर की जांच के बाद बाइक के चोरी की होने का खुलासा हुआ।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित की ओर से प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी गई। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों की पहचान चांदी थाना क्षेत्र के नरबीरपुर गांव निवासी मनीष कुमार, सागर कुमार और विक्की कुमार के रूप में हुई है। मनीष कुमार रघुपति राय, सागर कुमार लाल बहादुर राय और विक्की कुमार जमादार राय के पुत्र बताए गए हैं।
Koilwar: फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बाइक पर सवार थे तीनों
बताया गया कि बुधवार की रात कोईलवर थाना पुलिस क्षेत्र में रात्रि गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम छोटका चंदा गांव के पास पहुंची। वहां एक बाइक पर सवार तीन संदिग्ध युवकों को रोककर उनसे पूछताछ की गई।
जांच के दौरान बाइक पर लगा नंबर प्लेट फर्जी पाया गया। इसके बाद पुलिस ने बाइक के इंजन और चेसिस नंबर का मिलान किया। जांच में बाइक चोरी की निकली। पुलिसिया जांच में पता चला कि बाइक पटना जिले के खगौल थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी।
इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। उनके विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।











