Homeआरा भोजपुरशाहपुरशाहपुर में तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन: वंदे मातरम् के जयघोष से...

शाहपुर में तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन: वंदे मातरम् के जयघोष से गुंजायमान हुआ नगर

Tiranga Yatra Shahpur: शाहपुर हाई स्कूल से प्रारंभ हुई यह यात्रा थाना मोड़ होते हुए प्रखण्ड परिसर तक पहुंची। यात्रा के दौरान हाथों में तिरंगा थामे हुए लोगों के कदम ताल और ‘वंदे मातरम्’ के गगनभेदी उद्घोष से पूरा वातावरण देशप्रेम की भावना से गुंजायमान हो उठा।

  • हाइलाइट: Tiranga Yatra Shahpur
  • विधायक के नेतृत्व में तिरंगा संग कदमताल और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से गुंज उठा शाहपुर

आरा। गुरुवार का दिन शाहपुर नगर के लिए एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण अनुभव लेकर आया। शाम करीब चार बजे स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने देश की एकता और अखंडता को समर्पित एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली, जिसमें राष्ट्रभक्ति का अभूतपूर्व उत्साह दिखाई दिया। शाहपुर विधायक राकेश रंजन ओझा के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा ने संपूर्ण नगर को देशभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया।

शाहपुर हाई स्कूल से प्रारंभ हुई यह यात्रा थाना मोड़ होते हुए प्रखण्ड परिसर तक पहुंची। यात्रा के दौरान हाथों में तिरंगा थामे हुए लोगों के कदम ताल और ‘वंदे मातरम्’ के गगनभेदी उद्घोष से पूरा वातावरण देशप्रेम की भावना से गुंजायमान हो उठा। इस आयोजन में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ स्थानीय निवासियों और महिलाओं ने भी बड़े हर्षोल्लास के साथ सहभागिता की।

Tiranga Yatra Shahpur : देश की एकता, अखंडता, गौरव और स्वतंत्रता का प्रतीक है तिरंगा

इस अवसर पर शाहपुर विधायक राकेश रंजन ओझा ने कहा कि तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं है, बल्कि यह देश की एकता, अखंडता, गौरव और स्वतंत्रता का प्रतीक है। विधायक ने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि आगामी स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर वे अपने घरों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराएं और ‘हर घर तिरंगा अभियान’ को सफल बनाने में अपना सक्रिय योगदान दें।

इस भव्य तिरंगा यात्रा में भाजपा के नगर अध्यक्ष अंकित पाण्डेय, विनय मिश्रा, संजय पाण्डेय, बंटी पांडेय, रमाधार स्वर्णकार, देवाकान्त ओझा और मोहन पांडेय सहित भाजपा के मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, विभिन्न पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular