Seminar on Mental Health आरा। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में गुरुवार को स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग में मानसिक स्वास्थ्य पर एक संगोष्ठी आयोजित किया गया। अध्यक्षता प्रो. यशवंत कुमार (विभागाध्यक्ष मनोविज्ञान विभाग) ने किया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता काशी हिंदू विश्वविद्यालय के डीएवी पीजी कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग के प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक प्रो. सत्यगोपाल ने मानसिक स्वास्थ्य पर अपना विचार रखते हुए बताया कि मानसिक स्वास्थ्य की यात्रा अपनी जीवन और जीवन जीने की कला से संबंधित है।
मानसिक स्वास्थ्य में जीवित रहने से लेकर फलने-फूलने और तरक्की करने की यात्रा होती है, इसका मतलब केवल तनाव या बीमारियों से बचना नहीं है, बल्कि जीवन का आनंद लेना है।
संगोष्ठी के विशिष्ट अतिथि एसवीपी कॉलेज भभुआ (कैमूर) के मनोविज्ञान विभाग की ज्ञात डॉ. अन्नपूर्णा गुप्ता ने बताया कि मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए मानसिक वृत्ति को सकारात्मक होना अति आवश्यक है, जिसके लिए हमें विशेष सकारात्मक मानसिक प्रशिक्षण की आवश्यकता है।
संचालन डॉ. वाचस्पति दुबे ने किया। संगोष्ठी में प्रो. संगीता सिंह (छात्र नेता सह शोधार्थी अभिषेक तिवारी गोलू) प्रो. साधना, डॉ. यास्मीन, डॉ. वंदना, डॉ. कृष्ण कुमार, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. अरुण कुमार सिंह, समाजशास्त्र विषय के डॉ. मनीष, डॉ. प्रेम शंकर, डॉ. संजीव रंजन, शोध छात्र संतोष,काजल और पीजी के छात्र-छात्रा शामिल रहें।











