Homeआरा भोजपुरबिहियाबिजली कटौती व लो वोल्टेज से परेशान मनियारा गांव के ग्रामीणों ने...

बिजली कटौती व लो वोल्टेज से परेशान मनियारा गांव के ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Sikariya Mor: बिजली कटौती, लो वोल्टेज और जर्जर तार व विद्युत पोल बदलने की मांग को लेकर मनियारा गांव के ग्रामीणों ने करीब एक घंटा तक प्रदर्शन किया।

  • हाइलाइट: Sikariya Mor
  • एसडीओ नवीन कुमार के आश्वासन के बाद जाम हटाया गया

आरा। जिले के बिहिया-तियर मुख्य पथ पर शुक्रवार को सिकरिया मोड़ के पास मनियारा गांव के ग्रामीणों ने बिजली की समस्या को लेकर सड़क जाम कर दिया। बिजली कटौती, लो वोल्टेज और जर्जर तार व विद्युत पोल बदलने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने करीब एक घंटा तक प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।

Sikariya Mor: जाम की सूचना पर पहुंची तियर थाने की पुलिस

जाम की सूचना पर तियर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में बिजली की स्थिति काफी खराब है। कई जगह तार जर्जर हैं और विद्युत पोल भी क्षतिग्रस्त हैं। बादल छाते ही बिजली काट दी जाती है। शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। बिजली आने के बाद भी लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती है।

विद्युत आपूर्ति प्रमंडल जगदीशपुर के एसडीओ ने दिया आश्वासन

ग्रामीणों ने बताया कि करीब एक महीने से परेशानी झेल रहे हैं। इससे दैनिक कार्य और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। सूचना पर विद्युत आपूर्ति प्रमंडल जगदीशपुर के एसडीओ नवीन कुमार ने फोन पर ग्रामीणों से बात कर दो-तीन दिनों में समस्या दूर कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम समाप्त हुआ। प्रदर्शन में सरोज कुशवाहा, एल्विस सिंह, जितेंद्र चौबे, पवन कुशवाहा, राजेंद्र जी, जवाहर चौबे सहित अन्य शामिल थे।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular