Homeराजनीतयामिनी मिश्रा बने लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय प्रवक्ता

यामिनी मिश्रा बने लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय प्रवक्ता

भोजपुर के शाहपुर निवासी यामिनी मिश्रा को लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास का राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोनीत किया गया। पार्टी नेताओं के प्रति जताया आभार।

Yamini Mishra: भोजपुर के शाहपुर प्रखंड के भरौली गांव निवासी यामिनी मिश्रा को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी धीरेंद्र कुमार मुन्ना ने दी जानकारी। मिश्रा लंबे समय से पार्टी से जुड़े हैं और शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

  • हाइलाइट:
  • लोगों के बीच चिराग पासवान के ‘हनुमान’ के रूप में चर्चित

नई दिल्ली/पटना: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड अंतर्गत भरौली गांव निवासी यामिनी मिश्रा को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोनीत किया है। इसकी जानकारी लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी धीरेंद्र कुमार मुन्ना ने दी।

यामिनी मिश्रा लंबे समय से लोक जनशक्ति पार्टी से जुड़े हुए हैं। संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने के साथ-साथ वे शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते रहे हैं और उनके समाधान के लिए लगातार आवाज बुलंद करते रहे हैं। राजनीतिक एवं संगठनात्मक क्षेत्र में सक्रियता के कारण उन्हें चिराग पासवान के करीबी सहयोगी और ‘हनुमान’ के रूप में भी जाना जाता है।

Yamini Mishra : वरिष्ठ नेताओं का आभार

राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाए जाने पर यामिनी मिश्रा ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, पार्टी के बिहार प्रभारी एवं जमुई लोकसभा क्षेत्र के सांसद अरुण भारती तथा राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी धीरेंद्र कुमार मुन्ना के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा, “मुझे लोजपा (रामविलास) का राष्ट्रीय प्रवक्ता का नया दायित्व देने के लिए मैं हृदय की गहराइयों से सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करता हूं। मैं अपने दायित्व का ईमानदारीपूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए सदैव तत्पर रहूंगा।”

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular