Bihiya.: दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर बिहिया स्टेशन के समीप गुरुवार की सुबह चलती ट्रेन से गिरकर नालंदा निवासी एक युवक की मौत हो गई।
- हाइलाइट: Bihiya.
- इलाज के दौरान सदर अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में तोड़ा दम
- बिहिया स्टेशन के समीप डाउन लाइन पर गुरुवार की सुबह घटी घटना
आरा। दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर बिहिया स्टेशन के समीप गुरुवार की सुबह चलती ट्रेन से गिरकर नालंदा निवासी एक युवक की मौत हो गई। इलाज के दौरान सदर अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में उसने दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अपना तफरी मची रही।
जानकारी के अनुसार मृतक नालंदा जिला के सरमेरा थाना क्षेत्र के ससौर गांव निवासी रंजीत रजक का 18 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार है। वह पेशे से मजदूर था। बताया जाता है कि सुजीत कुमार महाराष्ट्र के मुंबई में रहकर प्राइवेट कंपनी में काम करता था।
Bihiya. बिहिया स्टेशन के समीप डाउन लाइन पर गिरा युवक
बुधवार को वह ट्रेन द्वारा वापस पटना लौट रहा था। उसी दौरान बिहिया स्टेशन के समीप डाउन लाइन पर चलती ट्रेन से वह गिर पड़ा और गंभीर रूप से जख्मी हो गया। तब रेल पुलिस द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
रेल पुलिस द्वारा सूचना पाकर उसके परिजन रेल थाना पहुंचे। इसके पश्चात पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। उसकी मां एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

