Homeआरा भोजपुरशाहपुरशाहपुर-भोजपुर : ठंड लगने से मिस्त्री की मौत की जतायी आशंका

शाहपुर-भोजपुर : ठंड लगने से मिस्त्री की मौत की जतायी आशंका

सदर अस्पताल आरा में शुक्रवार की दोपहर एक सेंट्रिग मिस्त्री की मौत हो गई। इलाज के लिए शाहपुर रेफरल अस्पताल से आरा सदर अस्पताल लाये जाने के दौरान उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।

  • हाइलाइट :-
    • आरा सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया
    • मृतक शाहपुर थाना क्षेत्र के नैनिजोर भीम टोला गांव निवासी

सदर अस्पताल आरा: भोजपुर जिला में शाहपुर थाना क्षेत्र के नैनीजोर भीम टोला गांव में शुक्रवार की दोपहर एक सेंट्रिग मिस्त्री की मौत हो गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाये जाने के दौरान उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। ठंड लगने से उसकी मौत होने की आशंका जताई जा रही है। मृतक शाहपुर थाना क्षेत्र के नैनिजोर भीम टोला गांव निवासी नारद पासवान का 34 वर्ष से पुत्र पप्पू पासवान था।

मृतक के छोटे भाई लालजी पासवान के अनुसार गुरुवार की सुबह वह सेंट्रिंग का काम करने रोहतास के बिक्रमगंज गए थे। गुरुवार की शाम घर लौटे और खाना खाकर सो गए। शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे अचानक उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई। उन्हें अत्यधिक ठंड लगने लगी। इसके बाद इलाज के लिए उन्हें शाहपुर रेफरल अस्पताल ले जाया गया।

शाहपुर रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी गंभीर हालत देखते हुए आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। लालजी पासवान ने ठंड लगने के कारण मौत होने की आशंका जताई है। हालांकि इसकी प्रशासनिक तौर पर पुष्टि नहीं हो सकी है।

बताया जाता है कि सेंट्रिंग मिस्री अपने चार भाई और एक बहन में बड़ा था। उसके परिवार में मां ममता देवी,पत्नी खुशबू देवी, पुत्री अंशु और एक माह का पुत्र समीर है। घटना के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है। मां ममता देवी और पत्नी खुशबू देवी सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular