Thursday, March 28, 2024
No menu items!
HomeNewsCrimeपुलिस की दबिश: एक माह में 1143 आरोपित गिरफ्तार, 468 का सरेंडर

पुलिस की दबिश: एक माह में 1143 आरोपित गिरफ्तार, 468 का सरेंडर

पुलिस की दबिश: एक माह में 1143 आरोपित गिरफ्तार, 468 का सरेंडर
एसपी ने जारी की जुलाई की रिपोर्ट कार्ड
183 के दागियों के खिलाफ गुंडा, दो के खिलाफ फरारी व 35 के खिलाफ निगरानी का भेजा गया प्रस्ताव
592 गैरजमानतीय वारंट, तो 85 कुर्की-इश्तेहार का किया गया निष्पादन
12 हथियार, दो हजार बीस गोलियां और दो मैगजीन किये गये बरामद
66 चालकों का लाइसेंस रद्द करने का भेजा गया प्रस्ताव, तीन लाख 48 हजार फाइन
कृष्ण कुमार
आरा। भोजपुर में अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ पुलिस की दबिश बढ़ती जा रही है। गिरफ्तारी के साथ ही उन पर चौतरफा शिकंजा भी कसा जा रहा है। इसके तहत वर्ष 2022 के जुलाई माह में जहां 11 सौ अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं करीब दो सौ के खिलाफ गुंडा, निगरानी और फरारी का प्रस्ताव भी भेजा गया है। इधर, पुलिस की दबिश से 468 आरोपितों ने सरेंडर भी कर दिया है। भोजपुर एसपी संजय कुमार सिंह की ओर से जारी जुलाई माह की रिपोर्ट कार्ड में यह जानकारी दी गयी है। रिपोर्ट कार्ड के अनुसार 1 से 31 जुलाई के बीच हत्या में 13, डकैती में 2, लूट में 18 और रंगदारी में 4 वांटेड को गिरफ्तार किया गया है। वही एससी-एसटी एक्ट में 17, महिला उत्पीड़न संबंधित मामले में 9, अवैध बालू उत्खनन में 16 और आर्म्स एक्ट के मामले में 23 आरोपित जेल भेजे गये हैं। जबकि वारंट और कुर्की में 262 गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिसिया दबिश के कारण फरार चल रहे 468 आरोपियों ने सरेंडर भी कर दिया। इनमें ऑपरेशन वज्र के तहत हत्या में 10, लूट के आठ, हत्या के प्रयास के 74, पुलिस पर हमला के 9 और एससी-एसटी के 12 आरोपितों की गिरफ्तारी की गयी है। एसपी के अनुसार 592 गैरजमानीत वारंट और कुर्की-इश्तेहार के 85 मामलों का निष्पादन किया गया है।
इसके अलावे 183 बदमाशों के खिलाफ गुंडा, 35 के खिलाफ निगरानी और 2 के खिलाफ फरारी का प्रस्ताव भी भेजा गया है। जिले भर में थाना स्तर पर कैंप आयोजित कर 214 मामलों को सुलझाये गये। वहीं महिला थाना के स्तर से 6 मामलों की काउंसलिंग करायी गयी है। सड़क हादसा व ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन में 66 चालकों का लाइसेंस रद्द करने का प्रस्ताव भेजा गया है। 277 वाहन चालकों का चालान काटते हुये तीन लाख 40 हजार जुर्माना वसूल किया गया। इस दौरान 128 चार्जशीटेड अभियुक्तों का भौतिक सत्यापन किया गया। इस अभियान के दौरान अवैध धंधे में शामिल 81 बाइक, 6 कार, 4 ऑटो, 51 ट्रैक्टर 38 ट्रक/बस, 4 पोकलेन, 2 पिकअप सहित 186 वाहन जब्त किये गये हैं। अवैध खनन व परिवहन में कार्रवाई करते हुये 85390 सीएफटी बालू जब्त किया गया है।

277 शराबियों से वसूल गया 6 लाख 77 हजार पांच सौ का फाइन‌
आरा। धरपकड़ अभियान के दौरान शराब बेचने और पीने वालों के खिलाफ भी पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत जुलाई माह में शराब बेचने 317 धंधेबाज तथा शराब पीने में 132 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं सजा के तौर पर 277 शराबियों से छह लाख 77 हजार पांच सौ रुपए फाइन भी वसूल किया गया। इसके अलावे पुरे जिले विभिन्न इलाकों में अवैध शराब की 448 भट्टियों को ध्वस्त किया गया।
वहीं 6932 लीटर दारू और 2057 लीटर विदेशी शराब जब्त की गयी।

डॉ. शैलेंद्र कुमार
Holi Anand
Dr. Prabhat Prakash
Vishvaraj Hospital, Arrah
डॉ. शैलेंद्र कुमार
Holi Anand
Dr. Prabhat Prakash
Vishvaraj Hospital, Arrah

हत्या और लूट सहित दस गंभीर कांडों का पुलिस ने किया खुलासा
आरा। अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई में जुटी पुलिस ने जुलाई माह में हत्या और लूट सहित दस गंभीर कांडो का खुलासा किया गया। एसपी की रिपोर्ट कार्ड के अनुसार पीरो थाना पुलिस ने लूट का खुलासा करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। वही एक लोडेड कट्टा, तीन गोली और लूटे गये तीन लाख तीस हजार नगद, एक बाइक और 14 मोबाइल बरामद किया गया था। वहीं नारायणपुर थाना पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर तीन बाइक बरामद कर लूट कांड का उद्भेदन किया।
गीधा ओपी पुलिस द्वारा 21 जून 2022 को हुए लूट का उद्भेदन करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार किया। लूट के चार मोबाइल भी बरामद बरामद किये गये। गजराजगंज ओपी पुलिस ने लूट कांड में तीन आरोपित को गिरफ्तार कर एक मोबाइल बरामद कर लिया। गड़हनी पुलिस द्वारा चोरी में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लूट की एक बाइक बरामद की गयी। नगर थाना पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लूट का एक मोबाइल बरामद किया। इसी थाना पुलिस ने मोबाइल चोरी के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार करते हुए एक मोबाइल बरामद किया। चरपोखरी थाना पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से दो मोबाइल और चांदी का पायल बरामद किया। नवादा थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर कांड का उद्भेदन किया। वही जगदीशपुर थाना पुलिस ने छह आरोपितों को गिरफ्तार कर दो मोबाइल एक जीपीएस बरामद किया।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
Journalist
- Advertisment -
aman singh
sambhavna

Most Popular

Don`t copy text!