Homeबिहारआराआरा के गौसगंज सतपहाड़ी गौशाला में धूमधाम से मनाया गया गोपाष्टमी

आरा के गौसगंज सतपहाड़ी गौशाला में धूमधाम से मनाया गया गोपाष्टमी

Shri Ara Gaushala: आरा शहर के गौसगंज सतपहाड़ी स्थित श्री आरा गौशाला में बुधवार को 130 गोपाष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

jay kumar
  • हाइलाइट:
    • श्री आरा गौशाला में मनाया गया 130 वां गोपाष्टमी महोत्सव
    • दो दर्जन से अधिक लोगों ने किया किया तुला दान

Shri Ara Gaushala: आरा शहर के गौसगंज सतपहाड़ी स्थित श्री आरा गौशाला में बुधवार को 130 गोपाष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। महोत्सव के दौरान गायत्री परिवार द्वारा पंचकुंडीय गायत्री यज्ञ, पूजा एवं हवन किया गया। पूजन मातादीन अग्रवाल और कमल बेरिया ने संयुक्त रुप से किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि गौ सेवा सबसे बड़ी सेवा है। गौ सेवा मानव धर्म का कर्तव्य है। सभी लोगो को गौशाला के लिए सहयोग करना चाहिए।

गौशाला महोत्सव की सफलता पर श्री आरा गौशाला के सचिव आलोक बेड़िया ने कहा कि गौशाला का गौरवशाली इतिहास रहा है। 1896 मे स्थापित गौशाला मे गोपाष्टमी प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है। पिछले तीन वर्ष से इसे भब्य महोत्सव का रुप दिया गया, जिसमे आरा सहित जिले भर के हजारो लोग शामिल होकर कार्यक्रम को भब्य बनाया।

कार्यक्रम को सफल बनाने मे सचिव आलोक बेरिया, उपाध्यक्ष मातादीन अग्रवाल, संयुक्त सचिव सचिन जालान, कोषाध्यक्ष संजय जालान, सह कोषाध्यक्ष हर्षित विजय जैन, श्री रामनवमी शोभा यात्रा महासचिव शंभू चौरसिया, संभावना स्कूल की प्राचार्या डॉ अर्चना सिंह, पत्रकार कृष्ण कुमार, मुकेश पोद्दार, कृष्णा पोद्दार, मनोज खेमानी, विष्णु परशुराम पुरिया, संजय कुमार सिंह, अमित केसरी, आलोक अंजन, लोकेश कुमार हल्दिया, रंजन बेरिया, अजय जालान, संजय कनौडिया, बादल जालान, यश बेरिया, आदित्य बेरिया, माधव बेरिया, मोहित जालान आदि कार्यकर्ता थे। कार्यक्रम का समापन महाप्रसाद ग्रहण से हुआ।

Shri Ara Gaushala: गोपाष्टमी पर तुला दान करने की मची होड़

श्रीआरा गौशाला में गोपाष्टमी महोत्सव में तुला दान आकर्षक का केन्द्र रहा, जिसमे अपने वजन के हिसाब से लगभग दो दर्जन से व्यक्तियो ने गायो के लिए चारा दान की। इसके अलावे सैकड़ो लोगों ने गौशाला में सहयोग राशि दिया।

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular