HomeNewsयुवती का सफलतापूर्वक ऑपरेशन कर ड़ॉ विकास ने निकला 20 किलो...

युवती का सफलतापूर्वक ऑपरेशन कर ड़ॉ विकास ने निकला 20 किलो का ट्यूमर

tumor girl in Ara: सदर अस्पताल में हुआ सफलतापूर्वक ऑपरेशन

आयुष्मान भारत योजना के तहत किडनी में स्टोन एवं ट्यूमर के दो मरीजों का हुआ ऑपरेशन

खबरे आपकी आरा। सदर अस्पताल आरा में मंगलवार को चिकित्सक डाक्टर विकास सिंह ने दो मरीजों का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया। दोनों ऑपरेशन आयुष्मान भारत योजना के तहत हुआ। चिकित्सक डॉक्टर विकास ने बताया कि सहार प्रखंड क्षेत्र के धनछूहां गांव निवासी रघुवंश कुमार की 17 वर्षीया पुत्री शांति कुमारी की किडनी में स्टोन था। जिसका ऑपरेशन सदर अस्पताल में किया गया।

tumor girl in Araचिकित्सक डाक्टर विकास ने किया ऑपरेशन

tumor girl in Ara-इसके अलावे आरा शहर के अहिरपुरवा निवासी सुरेश राय की 20 वर्षीया पुत्री के पेट में करीब 20 किलो का ट्यूमर था। जिससे वह परेशान चल रही थी। उसका भी ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद दोनों मरीज की स्थिति ठीक है। कुछ दिनों के बाद उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी। ऑपरेशन के दौरान मूर्छक की भूमिका में डॉ. कलीम अहमद एवं डॉ. उदय थे। इसके अलावे सहयोगी के रुप में ओटी स्टाफ दीपक कुमार, शशि कुमार, सर्वजीत तिवारी, रंजना कुमारी सहित अन्य स्टाफ मौजूद थे।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular