Homeधर्मपर्व त्योहारहोली मिलन समारोह में जमकर उड़े अबीर गुलाल

होली मिलन समारोह में जमकर उड़े अबीर गुलाल

खबरे आपकी Holi 2021 आरा : होली का नाम आते ही मन में उमंग और उल्लास का भाव आने लगता है! पंचांग के अनुसार इस वर्ष होली का पर्व 29 मार्च को मनाया जाएगा! आरा शहर के पकड़ी-रमना रोड स्थित आनंद अस्पताल में सदर अस्पताल मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. केएन सिन्हा के द्वारा एक होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें लायंस क्लब के मेंबर्स, अखिल भारतीय कायस्थ समाज के मेंबर, चित्रगुप्त परिवार के सदस्य के अलावे कई गणमान्य चिकित्सक और स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। स्वास्थ्य सेवा संकल्प के सदस्यों ने भी समारोह में आकर जश्न मनाया। मिलन समारोह में आने वाले सभी लोगो ने कोरोना गाइडलाइन का पालन किया।

Holi 2021 आरा शहर के आनंद हॉस्पिटल में आयोजित हुआ कार्यक्रम

प्रेम व भाईचारे का त्योहार है होली: डॉ. केएन सिन्हा

पढ़े :- नई पीढ़ी को संस्कृति और संस्कार से परिचित कराता है बसंतोत्सव

इस मौके पर डॉ. केएन सिन्हा ने कहा कि होली जात पात और धर्म से परे हमारे देश की एक महत्वपूर्ण पर्व है। इस पर्व को सतर्कता एवं सादगी के साथ मना कर हम जीवन में सतरंगी उमंग का संदेश देते हैं। सब के जीवन में ताजगी आए उमंग आए और सब का शारीरिक मानसिक विकास हो। सब स्वस्थ रहें। संपन्न सुखी रहें।

होली मिलन समारोह में उपस्थित लोगो में दिनेश कुमार सिन्हा, रमेश कुमार सिन्हा उर्फ कर्ण जी, डॉ. सुधीर कुमार सिन्हा, डॉ. अशोक कुमार सिन्हा, डॉ. अरविंद, दिनेश मुन्ना, अनिल कुमार, प्रदीप कुमार, शशि, सुरेंद्र सिन्हा, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, अरुण कुमार, भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रेम रंजन चतुर्वेदी, सचिन सिन्हा, अतुल प्रकाश, कुमार गौतम, अशोक श्रीवास्तव और प्रेम कुमार गुप्ता आदि थे। रंग और गानों के बीच लोग झूम उठे और एक-दूसरे को बधाई दी।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular