Homeराजनीतभोजपुर में धूमधाम से मनाया गया भाजपा का 44वां स्थापना दिवस

भोजपुर में धूमधाम से मनाया गया भाजपा का 44वां स्थापना दिवस

BJP Bhojpur: 2024 में देवदुर्लभ कार्यकताओं के बल पर नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाएंगे- तारकिशोर

Bihar/Ara:भाजपा का 44वां स्थापना दिवस (BJP Bhojpur) भोजपुर जिले में भी धूमधाम से मनाया गया। बूथों और कार्यकर्ताओं के घरों पर पार्टी की झंडा फहराया गया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अभिभाषण को विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के माध्यम से सुना व देखा गया। मुख्य कार्यक्रम बामपाली स्थित जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष दुर्गा राज की अध्यक्षता में किया गया।

मुख्य अतिथि पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि हम फिर 2024 में देवदुर्लभ कार्यकताओं के बल पर नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाएंगे और बिहार की सभी 40 सीटें पर्टी की झोली में डालेंगे। 2025 में बिहार में भी हमारी सरकार बनेगी। जदयू से आए सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का भी अभिनंदन और स्वागत किया।

पूर्व उप मुख्यमंत्री रेणु देवी ने भी कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। आरा विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने पार्टी को ऊंचाई तक पहुंचाने में पूर्व के कार्यकताओं को याद किया।

बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं का हौसला बुलंद करते हुए कहा कि जमीन से आसमां तक कैसे कारवां बढ़ाया जाता है, यह भाजपा ही बताती है।

कार्यक्रम संयोजक सूर्यभान सिंह ने स्थापना दिवस पर किये जा रहे झंडोत्तोलन, प्रधानमंत्री के संबोधन, दीवार लेखन, स्वास्थ्य शिविर, बूथ सशक्तीकरण सहित सप्ताह पखवाड़ा मनाने की बात कही। संचालन प्रहलाद राय ने किया।

पूर्व सांसद मीना सिंह ने कहा जीवन के अंतिम समय तक पार्टी के लिए समर्पित रहूंगी

पूर्व सांसद मीना सिंह ने भाजपा के प्रति अपनी निष्ठा दोहराते हुए कहा कि जीवन के अंतिम समय तक पार्टी के लिए समर्पित रहूंगी और पार्टी जो भी जिम्मेदारी हमे देगी, उसे पूर्ण रूप से निभाउंगी। उन्होंने कहा कि आज नरेन्द्र मोदी देश और पार्टी को आगे ले जा रहे हैं।

मुख्य व विशिष्ट अतिथियों के अलावा आरा नगर महापौर इंदु देवी सहित पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम रंजन चतुर्वेदी, मिथिलेश कुशवाहा, नरपतगंज विधायक जय प्रकाश यादव, कुढ़नी विधायक केदारनाथ गुप्ता, पूर्व विधायक मुन्नी देवी, तरारी के पूर्व प्रत्याशी कौशल विद्यार्थी, संतोष पाठक, विजय सिंह, हरेन्द्र पांडेय, भुंवर ओझा, अशोक शर्मा, विशाल स़िंह, कार्यक्रम संयोजक सूर्यभान सिंह, सह संयोजक वंदना राजवंशी व संतोष चंद्रवंशी को अंगवस्त्र और फूल-माला से सम्मानित किया गया। इसके अलावा पार्टी के वरिष्ठतम कार्यकर्ता, समाजसेवी कार्यकर्ताओं और मीडियाकर्मियों को अतिथियों ने सम्मानित किया।

BJP Bhojpur: स्थापना दिवस के अवसर पर लव पांडेय, शंभु चौरसिया, प्रतिमा चंद्रवंशी, नरेन्द्र तिवारी, मंगलाचरण तिवारी, कृष्णा देवी, वरुण सिंह, संजय कुमार सिंह, दीपक सिंह, नवीन प्रकाश, धीरज सिंह, राजीव रंजन तिवारी, कुमार गौतम, सूर्यनाथ सिंह, सूर्यकांत पांडेय, अखिलानंद ओझा, उदय प्रताप सिंह,महेश पासवान, प्रो. किस्मत सिंह, प्रेम पंकज ललन, रमेश कुमार कर्ण, राजेन्द्र गुप्ता, ओंकार पांडेय, ज्योति कुशवाहा, दीपक सिंह, अरविंद पांडेय, अमरेन्द्र शक्रवार व अन्य मौजूद रहे।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular