Homeधर्मपर्व त्योहारभोजपुर में 72 वा गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मना

भोजपुर में 72 वा गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मना

Republic Day :आरा के रमना मैदान में आयोजित हुआ मुख्य समारोह

खबरे आपकी Republic Day आरा: भोजपुर जिले में 72 वां गणतंत्र दिवस समारोह मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान जगह-जगह राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर तिरंगे को सलामी दी गई। कई जगह कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस दौरान कोविड-19 के गाइडलाइन का पालन किया गया।

डीएम रोशन कुशवाहा ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

मुख्य समारोह आरा के रमना मैदान में आयोजित हुआ। जहां जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा द्वारा झंडोत्तोलन कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। इस मौके पर बिहार पुलिस, होमगार्ड, अश्वारोही सशस्त्र बल, एनसीसी एवं स्काउट एंड गाइड के बच्चों द्वारा आकर्षक परेड किया गया। झंडा तोलन को देखने के लिए मैदान के चारों ओर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी रही। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक हर किशोर राय समेत कई वरीय पुलिस प्रशासन के अफसर वह विभिन्न पार्टी के नेतागण उपस्थित रहें।

Black marketing : डिलर व ऑटो चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

हथियार एवं कारतूस के साथ कुख्यात दीपक पांडेय गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular