Homeआरा भोजपुरशाहपुरआजादी का जश्न: शाहपुर में आन बान शान से फहराया तिरंगा

आजादी का जश्न: शाहपुर में आन बान शान से फहराया तिरंगा

शाहपुर प्रखंड कार्यालय में प्रखंड प्रमुख गीता देवी, नगर पंचायत में मुख्यपार्षद जुगनू देवी, शाहपुर थाना में थानाध्यक्ष कुमार रजनीकान्त, करनामेंपुर थाना में थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने फहराया तिरंगा। इसके साथ ही शाहपुर पैक्स अध्यक्ष कमलावती देवी ने तिरंगे को सलामी दी।

78th Independence Day: तिरंगा, जिसे हम राष्ट्रीय ध्वज के रूप में जानते हैं, तीन रंगों – saffron, white, और green – से मिलकर बना है, जो क्रमशः बलिदान, शांति और उर्वरता का प्रतीक हैं। इसके मध्य में स्थित अशोक चक्र, जो कि धर्म और सत्य का प्रतीक है, भारत की प्रगति और गतिशीलता को दर्शाता है।

  • हाइलाइट : 78th Independence Day
    • 78वां स्वतंत्रता दिवस पर शान से फहराया तिरंगा
    • शाहपुर थाना में थानाध्यक्ष कुमार रजनीकान्त ने तिरंगे को सलामी दी
    • करनामेंपुर थाना में थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने फहराया तिरंगा

आरा/शाहपुर: 78वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भोजपुर के शाहपुर प्रखंड के सभी सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों, गैर सरकारी संगठनों, विद्यालयों, राजनीतिक दलों व कई संगठनों के अपने-अपने कार्यालयों पर फहराया तिरंगा। साथ ही साथ पंचायतों के पंचायत भवनों पर मुखिया तथा पैक्स प्रतिनिधियों द्वारा भी अपने-अपने पैक्सों में झंडा फहराने के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं सार्वजनिक स्थानों पर भी लोगों ने तिरंगा फहरा कर उसे सलामी दी।

15 अगस्त, भारत के इतिहास में एक अमूल्य दिन है, जब देश ने 1947 में ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन से स्वतंत्रता प्राप्त की। यह दिन न केवल स्वतंत्रता का प्रतीक है, बल्कि भारतीय संस्कृति, एकता और विविधता का भी प्रतिनिधित्व करता है। हर साल इस दिन, राष्ट्र अपनी स्वतंत्रता की विजय को मनाने के लिए एकत्रित होता है, और सबसे महत्वपूर्ण, तिरंगे को शान से फहराया जाता है।

इधर, शाहपुर प्रखंड कार्यालय में प्रखंड प्रमुख गीता देवी, नगर पंचायत में मुख्यपार्षद जुगनू देवी, शाहपुर थाना में थानाध्यक्ष कुमार रजनीकान्त, करनामेंपुर थाना में थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने फहराया तिरंगा। इसके साथ ही शाहपुर पैक्स अध्यक्ष कमलावती देवी ने तिरंगे को सलामी दी।

झंडातोलन समारोह में बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह, ईओ नेशान्त आलम, सीओ शम्मा परवीन, पूर्व मुख्य पार्षद बिजय सिंह, पूर्व उपमुख्य पार्षद गुप्तेश्वर साह, पूर्व उपप्रमुख संतोष पासवान, जेई जयनंदन चौधरी, किसान श्री उमेशचंद्र पांडे, हिरालाल गुप्ता, संजय चौबे, मनोज पासवान, अंकित पांडे,बंटी पांडे, पंकज तिवारी,पुतुल साह सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular