Homeबिहारआराप्रधान डाकघर आरा में स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर, सैकड़ों लोगों ने...

प्रधान डाकघर आरा में स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर, सैकड़ों लोगों ने लिया लाभ

Head Post Office Arrah: डाक कर्मचारियों, परिजनों और ग्राहकों के लिए आयोजित शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण के साथ रक्तदान के प्रति किया गया जागरूक

Bijay singh

हाइलाइट्स: Head Post Office Arrah
प्रधान डाकघर के कॉन्फ्रेंस हॉल में एक दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्तदान शिविर का आयोजन।
सैकड़ों कर्मचारियों, परिजनों, ग्राहकों एवं अभिकर्ताओं ने स्वास्थ्य जांच कराई।
डाक अधीक्षक नीरज कुमार ने स्वयं रक्तदान कर कर्मचारियों को भी किया प्रेरित।

आरा। प्रधान डाकघर स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में शुक्रवार को एक दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर सह रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भोजपुर डाक प्रमंडल के डाक अधीक्षक नीरज कुमार ने की। शिविर का उद्देश्य भोजपुर डाक प्रमंडल के कर्मचारियों, उनके परिजनों एवं डाक विभाग से जुड़े ग्राहकों को स्वास्थ्य संबंधी लाभ उपलब्ध कराना तथा स्वास्थ्य जांच और रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

Head Post Office Arrah : डाक अधीक्षक ने स्वयं रक्तदान कर कर्मचारियों को भी किया प्रेरित

शिविर में डाक अधीक्षक नीरज कुमार सहित डाक विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक अपने साथ-साथ परिवार के सदस्यों का भी स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इस दौरान विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों एवं डाक अभिकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

कार्यक्रम के माध्यम से डाक अधीक्षक नीरज कुमार ने कर्मचारियों और आम लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने तथा रक्तदान के महत्व को समझने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का सर्वोत्तम माध्यम है और इससे जरूरतमंदों को नया जीवन मिल सकता है।

शिविर में लगभग सैकड़ों कर्मचारियों, उनके परिजनों, ग्राहकों एवं अभिकर्ताओं ने स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ उठाया। वहीं डाक अधीक्षक नीरज कुमार ने स्वयं रक्तदान कर उदाहरण प्रस्तुत किया। उनके प्रेरणा से विवेक कुमार (डाक निरीक्षक, पीरो), रामेश्वर प्रसाद (डाक सहायक), विनय कुमार (डब्ल्यूसीटीसी ट्रेनर) एवं हरे कृष्णा (डाक सहायक) सहित अन्य कर्मचारियों ने भी रक्तदान किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सदर अस्पताल के ब्लड डोनेशन बैंक की टीम, सदर पीएचसी के डॉ. मुकेश कुमार एवं उनकी टीम के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इसके अलावा यशवंत कुमार सिंह, त्रिलोकी नाथ चौबे, कृष्ण मुरारी, मनोरंजन कुमार सिंह, सरोज कुमार, कुंदन कुमार सिंह, आयुषी श्री, संतोष सहाय एवं विकास कुमार सहित डाक विभाग के कई अधिकारियों और कर्मचारियों ने आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई।

ranjna
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular