Charwani Jagdishpur: भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के चारवानी गांव स्थित बगीचे में बुधवार की रात हथियारबंद बदमाशों ने शौच करने जा रहे एक युवक को गोली मार दी।
- हाइलाइट: Charwani Jagdishpur
- हथियारबंद बदमाशों ने शौच करने जा रहे युवक को मारी गोली
- जख्मी का शहर के धरहरा स्थित निजी अस्पताल में कराया जा रहा इलाज
- घटना का कारण स्पष्ट नहीं, मामले की जांच में जुटी पुलिस
- जगदीशपुर थाना क्षेत्र के चारवानी गांव स्थित बगीचे बुधवार की रात घटी घटना
आरा। जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के चारवानी गांव स्थित बगीचे में बुधवार की रात हथियारबंद बदमाशों ने शौच करने जा रहे एक युवक को गोली मार दी। युवक गोली दाहिने साइड पेट में गोली लगी है। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए शहर के धरहरा स्थित निजी अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। घटना को लेकर गांव एवं आसपास की इलाके में सनसनी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है।
Charwani Jagdishpur: जख्मी को धरहरा स्थित निजी अस्पताल लाया गया
जानकारी के अनुसार जख्मी जगदीशपुर थाना क्षेत्र के चारवानी गांव निवासी स्व. बालेश्वर मुसहर का 35 वर्षीय पुत्र सुरेश मुसहर है। वह पेशे से मजदूर है। बताया जाता है कि बुधवार की रात करीब नौ बजे वह शौच करने के लिए घर के पूरब साइड बगीचे में गया था। जहां दो अज्ञात व्यक्ति शराब की नशे मे वहां पहले खड़े थे। उसे देखते ही उक्त दोनों व्यक्ति गाली-गलौज करने लगे। जब उसने गाली देने से मना किया, तो उन्होंने उसे गोली मार दी गयी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। तब उसे इलाज के लिए शहर के धरहरा स्थित निजी अस्पताल लाया गया।
वहीं दूसरी तरफ जख्मी सुरेश मुसहर ने गांव में अपने किसी भी व्यक्ति से किसी भी प्रकार की दुश्मनी एवं विवाद की बातों से साफ इंकार किया है। हालांकि बदमाशों ने उसे गोली क्यों मारी? इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। इस संबंध में जगदीशपुर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष शिवनाथ शर्मा ने बताया कि जख्मी द्वारा दिए गए फर्द बयान में दो अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। हालांकि जख्मी के द्वारा घटना का कारण स्पष्ट नहीं किया गया है। वहीं परिजन से भी पूछताछ की गई तो उसके द्वारा भी घटना के बारे में स्पष्ट नहीं बताया गया। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।


