Friday, May 3, 2024
No menu items!
HomeNewsबिहारदो पक्षों के बीच विवाद के बाद पुलिस पर रोडे़बाजी, चार गिरफ्तार 

दो पक्षों के बीच विवाद के बाद पुलिस पर रोडे़बाजी, चार गिरफ्तार 

शहर के टाउन थाना क्षेत्र के बिंदटोली की शनिवार रात की घटना

रोडे़बाजी में दो-तीन पुलिस कर्मियों को आयी मामूली चोटे

चार नामजद सहित 30-40 अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

फेसबुक पेज (खबरें आपकी)

आरा। आरा शहर के बिंदटोली में शनिवार की रात दो पक्षों के बीच विवाद और हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस पर हमला कर दिया गया। इस दौरान पुलिस पर जमकर रोडे़बाजी की गयी। इसमें कुछ पुलिस कर्मियों को चोटें भी आयी है। इस मामले में पुलिस ने मौके से चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें राजन कुमार, योगेंद्र कुमार, रवि कुमार और अनुराग कुमार हैं।

BREAKING NEWS
BREAKING NEWS

इस मामले में पुलिस ने चार नामजद व 30 से 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। बताया जाता है कि नगर थाना क्षेत्र के बिंदटोली स्थित सिद्धनाथ मंदिर के समीप कुछ लोगों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान लोग आपस में आपस में उलझ गये। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच समर्थन में काफी लोग जुट गये। इससे हंगामा होने लगा और तनाव बढ़ गया।

शाहपुर थाना क्षेत्र दामोदरपुर गांव में रविवार की सुबह घटी घटना-

सूचना मिलने पर दारोगा रहमत उल्लाह, शिवेंद्र कुमार व राजेंद्र राम क्रॉस मोबाइल के जवानों के साथ मौके पर पहुंच गये और लोगों को समझाने का प्रयास करने लगे। इस बीच पुलिस पर रोडे़बाजी कर दी गयी। इसमें कुछ पुलिसकर्मियों सहित अन्य लोगों को चोटें आयी। रोडे़बाजी से भगदड़ मच गयी और अफरातफरी मच गयी। इसके बाद पुलिस ने कड़ा रूख अपना मामले को शांत कराया। इस दौरान मौके से चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

भूखे प्यासे व पैदल चलने वाले लोगो की सेवा में लगे है ब्राम्हण महासभा के सदस्य-

- Advertisment -
Vikas singh
Vikas singh
sambhavna
aman singh

Most Popular

Don`t copy text!