HomeNewsबिहारमहकमपुर बारा दोहरे हत्याकांड में फौजी का पिता गिरफ्तार

महकमपुर बारा दोहरे हत्याकांड में फौजी का पिता गिरफ्तार

मुफस्सिल थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरा (कृष्ण कुमार)। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महकमपुर बारा गांव की दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने एक नामजद आरोपित को किया है। वह महमकपुर बारा गांव निवासी हत्या के मुख्य आरोपित फौजी के पिता लालमोहर राय है। घटना के दिन मारपीट में उसे भी चोट लगी थी और वह इलाज करा रहा था।

Bijay singh

थानाध्यक्ष ज्योति कुमारी ने उसे गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने फौजी विजेंद्र राय सहित नौ आरोपितों को पहले ही जेल भेज दिया है। बता दें कि बीते 4 मई की शाम पूर्व के विवाद में जमकर मारपीट व फायरिंग की गयी थी।

तब फौजी व उसके परिजनों द्वारा त्रिलोकी शंकर यादव व उनके भाई हरिशंकर यादव को गोली मार दी गयी थी। उसमें त्रिलोकी यादव की मौके पर ही मौत हो गयी थी, जबकि हरिशंकर यादव ने आरा सदर अस्पताल मे दम तोड़ा था।इस दौरान दोनों के बड़े भाई की भी जमकर पिटाई की गयी थी।

इसे लेकर फौजी सहित 25 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। पुलिस ने घटना की रात ही काफी मशक्कत के बाद फौजी सहित नौ आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया था। हत्या में इस्तेमाल हथियार भी जब्त कर लिया था।

ranjna
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular